{"_id":"6af81db72add6901bc0071b9","slug":"video-sirmaur-pensioners-protest-dc-office-assembly-gherao-november-19-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: हक की लड़ाई में डीसी कार्यालय के बाहर तीसरे दिन भी डटे रहे पेंशनर, 19 नवंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: हक की लड़ाई में डीसी कार्यालय के बाहर तीसरे दिन भी डटे रहे पेंशनर, 19 नवंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:07 PM IST
Link Copied
अपने हक और लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की मांग को लेकर बुजुर्ग पेंशनरों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की सिरमौर इकाई का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अवकाश होने के बावजूद पेंशनर अपनी मांगों को लेकर धरनास्थल पर डटे रहे।
इस दौरान राजगढ़ से पहुंचे पेंशनरों के अलावा कारपोरेट सेक्टर से जुड़े पूर्व कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से लंबित वित्तीय लाभों का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई।
धरने के दौरान कारपोरेट सेक्टर से जुड़े पूर्व कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं सामने रखीं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पेंशनरों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। पहले इस सेक्टर से जुड़े 18 बोर्डों में कर्मचारियों के लिए पेंशन का प्रावधान था, लेकिन वर्ष 2004 में पेंशन बंद कर दी गई।
पूर्व कर्मचारियों ने बताया कि नौकरी के दौरान जिन कर्मचारियों को एक लाख रुपये तक वेतन मिलता था, आज उन्हें महज दो से तीन हजार रुपये मासिक पेंशन मिल रही है। यह राशि भी ईपीएफ के तहत मिलने वाली पेंशन है।
उन्होंने कहा कि कई बोर्ड और निगम मुनाफे में चल रहे हैं। ऐसे में सरकार यदि इन कर्मचारियों की पेंशन का प्रावधान करती है तो उस पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।
पेंशनरों ने सरकार से लंबित 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान करने की मांग उठाई। इसके अलावा वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान का एरियर देने की मांग भी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट की लंबित राशि का भुगतान जल्द करने की मांग दोहराई। उनका कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले इन वित्तीय लाभों का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने सरकार को 17 नवंबर तक वार्ता के लिए बुलाने और मांगों पर सकारात्मक फैसला लेने का समय दिया है।
समिति ने चेतावनी दी है कि यदि 17 नवंबर तक सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई तो 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।