{"_id":"6ae85f58bdf8d6c8e50bef6f","slug":"video-sirmaur-lime-water-reaction-woman-face-burned-nahan-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: चूने में पानी मिलाते ही उठे बुलबुले, कुछ देर बाद हुआ धमाका; महिला का चेहरा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: चूने में पानी मिलाते ही उठे बुलबुले, कुछ देर बाद हुआ धमाका; महिला का चेहरा झुलसा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:30 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के जरजा क्षेत्र में चूने में पानी मिलाने के दौरान हुए हादसे में एक महिला का चेहरा, आंखें और हाथ झुलस गए। चूने में पानी डालने के कुछ देर बाद अचानक हुई रासायनिक प्रतिक्रिया के चलते गर्म मिश्रण उछलकर महिला के चेहरे पर जा गिरा। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज नाहन ले गए, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है।
जरजा निवासी सविता देवी ने बताया कि उनके पति स्थानीय बाजार से चूना खरीदकर घर लाए थे। शाम के समय उन्होंने एक बाल्टी में चूना डालकर उसमें पानी मिलाया। कुछ ही देर बाद मिश्रण में बुलबुले उठने लगे। बुलबुले शांत होने पर उन्होंने इसे सामान्य समझा, लेकिन करीब चार-पांच मिनट बाद अचानक तेज धमाके के साथ गर्म मिश्रण उछल पड़ा और उनके चेहरे पर आ गिरा।
गर्म चूना चेहरे पर गिरने से वह नीचे गिर गईं। अचानक हुए हादसे से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज नाहन लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
इसी क्षेत्र में चूने के कारण एक अन्य व्यक्ति की आंखों को नुकसान पहुंचने का मामला भी सामने आया है। 60 वर्षीय राजेंद्र लंबे समय से सफेदी का काम करते हैं। उन्हें भी आंखों में परेशानी होने पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया था।
मेडिकल कॉलेज नाहन के नेत्र विभाग की एचओडी डॉ. शालू गुप्ता ने बताया कि महिला को आपातकालीन विभाग में लाया गया था। जांच के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। केमिकल के कारण चेहरे के एक हिस्से और आंख को नुकसान पहुंचा है, लेकिन महिला की हालत खतरे से बाहर है और उसकी आंख सुरक्षित है। इसी तरह की शिकायत के साथ एक अन्य व्यक्ति भी उपचार के लिए पहुंचा था।
मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने बताया कि महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने लोगों से त्योहारों के दौरान साफ-सफाई और पटाखे चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की।
उन्होंने बताया कि चूने में पानी मिलाने पर रासायनिक प्रतिक्रिया होती है, जिससे काफी गर्मी पैदा हो सकती है। इस दौरान मिश्रण उबल सकता है और गर्म छींटे पड़ने से त्वचा व आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए चूना मिलाते समय चेहरे और आंखों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।