{"_id":"6ae86724995cb267aa05a192","slug":"video-inauguration-of-the-maa-mahagauri-durga-temple-at-the-6th-irbn-dhaula-kuan-complex-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: छठी आईआरबीएन धौलाकुआं परिसर में मां महागौरी दुर्गा मंदिर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: छठी आईआरबीएन धौलाकुआं परिसर में मां महागौरी दुर्गा मंदिर का शुभारंभ
जिला सिरमौर के धौलाकुआं स्थित भारतीय छठी रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) परिसर में नवनिर्मित मां महागौरी दुर्गा मंदिर का अहोई अष्टमी के अवसर पर शुभारंभ किया गया। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। समारोह में बटालियन के उपकमान प्रवीर ठाकुर सहित अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हुए। मंदिर में मां दुर्गा के अलावा शिवलिंग, राधा-कृष्ण, हनुमान और भैरव देव की प्रतिमाएं भी स्थापित की गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन बटालियन परिवार के सामूहिक सहयोग से किया गया। आईआरबीएन के इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने बताया कि मंदिर का निर्माण हिमाचल प्रदेश पुलिस परिवार के योगदान और सामूहिक प्रयासों से हुआ है। मंदिर आम लोगों के लिए प्रतिदिन सुबह आठ से शाम आठ बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।