{"_id":"6ae85c700239b32fa70f606c","slug":"video-54-volunteers-spruce-up-bankala-school-beautification-work-underway-during-nss-camp-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: 54 स्वयंसेवियों ने संवारा बनकला स्कूल, एनएसएस शिविर में चल रहा सौंदर्यीकरण का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: 54 स्वयंसेवियों ने संवारा बनकला स्कूल, एनएसएस शिविर में चल रहा सौंदर्यीकरण का कार्य
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तहत विद्यालय परिसर के रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य जोरों पर है। शिविर के चौथे दिन तक 54 स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर निर्धारित परियोजना कार्य का आधा हिस्सा पूरा कर लिया है। स्वयंसेवी विद्यालय की दीवारों को नया रंग देने के साथ परिसर की साफ-सफाई में भी जुटे हुए हैं। शिविर के दौरान विद्यालय परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वयंसेवी दीवारों के रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई का कार्य पूरे उत्साह से कर रहे हैं। श्रमदान के माध्यम से स्वयंसेवी न केवल विद्यालय की सूरत संवार रहे हैं, बल्कि स्वच्छता और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश भी दे रहे हैं। शिविर का आयोजन प्रधानाचार्या प्रीति तंवर की अध्यक्षता में किया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी हरदेव सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और देखरेख में 54 स्वयंसेवी पूरी लगन और अनुशासन के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। इस अभियान में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषि पाल शर्मा सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। इस शिविर का समापन पांच नवंबर को होगा। इस दौरान शिविर के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।