{"_id":"6abe3299bedb61af4b08c236","slug":"video-sirmaur-face-of-princely-era-drinking-water-tanks-in-nahan-set-to-change-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में रियासतकालीन पेयजल टैंकों की बदलेगी तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में रियासतकालीन पेयजल टैंकों की बदलेगी तस्वीर
नाहन शहर की पुरानी पेयजल भंडारण व्यवस्था को आधुनिक रूप देने की कवायद तेज हो गई है। शहर में रियासतकाल से चले आ रहे लक्ष्मी नारायण, मियां मंदिर और बीडीओ कार्यालय के समीप स्थित तीन स्टील स्टोरेज टैंकों को अब बदला जाएगा। जलशक्ति विभाग ने टैंकों को बदलने के कार्य का टेंडर अवार्ड कर दिया है। इससे लंबे समय से सामने आ रही पेयजल रिसाव समेत अन्य समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार तीनों स्थानों पर टैंक काफी तंग जगह में बने हैं। इस कारण यहां नए टैंकों को तैयार करने के लिए स्टील की प्लेटें सीधे कलकत्ता से मंगवाई जाएंगी। प्लेटों के मौके पर पहुंचने के बाद करीब एक सप्ताह के भीतर टैंकों को बदलने का कार्य पूरा कर उन्हें सुचारू करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। जलशक्ति विभाग के अनुसार नाहन में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस बजट से केवल पुराने टैंकों को बदलने का काम ही नहीं होगा, बल्कि पेयजल व्यवस्था से जुड़े अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। पुराने टैंकों के स्थान पर नई स्टील संरचना तैयार होने से पानी के भंडारण और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार टैंकों की स्थिति ऐसी जगहों पर है, जहां बड़ी संरचना या तैयार टैंक को पहुंचाना आसान नहीं है। इसी वजह से स्टील प्लेटें कलकत्ता से अलग-अलग मंगवाकर मौके पर टैंक तैयार किए जाएंगे। इससे शहर की पुरानी पेयजल संरचना को बदलने का कार्य भी निर्धारित स्थान पर ही किया जा सकेगा। अधीक्षण अभियंता ई. राजीव महाजन ने बताया कि तीनों टैंकों को जल्द बदला जाएगा। इससे पेयजल रिसाव आदि की समस्या से राहत मिलेगी और शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।