{"_id":"6a9d2eccc2a56bee6200ca18","slug":"video-seva-sankalp-abhiyan-himachal-pm-modi-birthday-sirmaur-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर : डॉ. राजीव सैजल बोले-पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर : डॉ. राजीव सैजल बोले-पीएम मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
Ankesh Dogra
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:43 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा एक महीने तक सेवा गतिविधियों का आयोजन करेगी। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य और रक्तदान शिविरों के साथ स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने रविवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उनका जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए भाजपा की ओर से पूरे एक माह तक विभिन्न सामाजिक और सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। डॉ. सैजल ने बताया कि अभियान के तहत प्रदेशभर में स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि अभियान को केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। डॉ. सैजल ने कहा कि अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक लोगों से संपर्क करेंगे। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवा और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर और जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।