{"_id":"6acf2a92f7560e37220c2f6d","slug":"video-pratap-bhawan-nahan-water-tank-leakage-muddy-slippery-path-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में पेयजल टैंक से रिसाव बना मुसीबत, घर के रास्ते पर कीचड़ और फिसलन से परेशान परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में पेयजल टैंक से रिसाव बना मुसीबत, घर के रास्ते पर कीचड़ और फिसलन से परेशान परिवार
Ankesh Dogra
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:39 PM IST
Link Copied
घर के रास्ते में जमा पानी, चारों तरफ कीचड़ और कदम-कदम पर फिसलने का खतरा। प्रताप भवन निवासी राजेश कुमार के परिवार के लिए यह रोजमर्रा की परेशानी बन गई है। घर के ऊपर बने जलशक्ति विभाग के दशकों पुराने पेयजल टैंक से लगातार हो रहे पानी के रिसाव ने परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजेश कुमार का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
प्रताप भवन में बना पेयजल टैंक लंबे समय से क्षतिग्रस्त हालत में है। इसी टैंक से नाहन शहर के बड़े हिस्से में पेयजल आपूर्ति होती है। टैंक से रिसने वाला पानी आसपास के रास्तों और परिसरों तक पहुंच रहा है। इससे लोगों को कीचड़ और गंदगी के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है। वहीं, लगातार नमी और पानी के बहाव से आसपास के डंगे को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय निवासी राजेश कुमार ने बताया कि टैंक से रिसने वाला पानी उनके घर के रास्ते में जमा हो जाता है। रास्ते पर हमेशा कीचड़ पसरा रहता है और फिसलन के कारण परिवार के सदस्यों को आने-जाने में परेशानी होती है। उनके अनुसार, फिसलने के कारण परिवार के कई सदस्य गिर भी चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
राजेश कुमार का कहना है कि वह इस समस्या को लेकर कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लगातार पानी बहने से परेशानी बढ़ती जा रही है। उन्हें आशंका है कि यदि समय रहते रिसाव बंद नहीं किया गया तो आसपास के डंगे को भी नुकसान पहुंच सकता है।
राजेश कुमार ने जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक और जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से समस्या का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि टैंक के रिसाव को बंद कर रास्ते को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि उनके परिवार और आसपास के लोगों को रोजाना की परेशानी से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कब कदम उठाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।