{"_id":"6b013c2e9682d764a50e512c","slug":"video-nahan-despite-the-ban-two-wheelers-were-driven-on-wet-concrete-road-watch-the-video-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: रोक के बावजूद सड़क के गीले कंकरीट पर दौड़ा दिए दोपहिया वाहन, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: रोक के बावजूद सड़क के गीले कंकरीट पर दौड़ा दिए दोपहिया वाहन, देखें वीडियो
नाहन शहर के रानीताल वार्ड में अशोक की चक्की वाली गली में दिनभर की मशक्कत के बाद डाली गई कंकरीट की सड़क अभी ठीक से सूखी भी नहीं थी कि रात होते ही लोगों ने उस पर पैदल चलना शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब दो-तीन लोग रास्ता बंद होने और दोनों ओर पत्थर लगाए जाने के बावजूद दोपहिया वाहन लेकर नई सड़क पर चढ़ गए। नतीजा यह हुआ कि ताजा कंकरीट पर कहीं जूतों के निशान उभर आए तो कहीं टायरों की लकीरें पड़ गईं। दूसरों की मेहनत और सरकारी धन की परवाह किए बिना अपनी सुविधा को सर्वोपरि रखने वाले इन लोगों के कारण ठेकेदार को शनिवार को दोबारा सड़क की मरम्मत करनी पड़ी। पार्षद संजय चौहान ने कहा कि अब सवाल सिर्फ ठेकेदार के काम का नहीं, बल्कि उन लोगों की नागरिक जिम्मेदारी का भी है। जिन्हें चंद कदम अतिरिक्त चलना तो मंजूर नहीं, लेकिन दूसरों की मेहनत से बनी सड़क को नुकसान पहुंचाना मंजूर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।