{"_id":"6abba95ded7a2758070da02a","slug":"video-nahan-centuries-old-path-in-devni-blocked-2000-villagers-facing-hardship-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: देवनी में सैकड़ों साल पुराना रास्ता बंद, दो हजार ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: देवनी में सैकड़ों साल पुराना रास्ता बंद, दो हजार ग्रामीण परेशान
उपमंडल नाहन की ग्राम पंचायत देवनी में सैकड़ों साल पुराने मुख्य रास्ते के बंद होने से क्षेत्र के करीब दो हजार लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। मार्ग बंद होने से स्कूल, पंचायत घर और श्मशान घाट समेत आसपास के गांवों का संपर्क प्रभावित है। समस्या को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नाहन के एसडीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और प्रशासन से पारंपरिक रास्ते को जल्द खुलवाने की मांग की। ग्रामीणों रघुबीर सिंह, मदन पाल, प्रवीण कुमार, बासात अली, गुरबचन सिंह, अकरम, नितिन भंडारी और राजेंद्र सिंह आदि के अनुसार देवनी पंचायत के देवनी, कोथरों, लालपीपल, हरिजन बस्ती और खरीनी क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस मार्ग का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता कोई नया मार्ग नहीं, बल्कि पीढ़ियों से इस्तेमाल किया जा रहा पारंपरिक रास्ता है। अचानक मार्ग बंद होने से बच्चों को स्कूल जाने, ग्रामीणों को पंचायत घर पहुंचने तथा रोजमर्रा के कार्यों के लिए आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने रास्ते को अपनी निजी जमीन बताते हुए इसे बंद कर दिया है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग में लंबे समय से आ रहे मार्ग को इस तरह बंद किए जाने से आम लोगों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। उधर, नाहन के एसडीएम राजीव सांख्यान ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल मिला है। जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।