{"_id":"6a951c77608235c8c3051cae","slug":"video-himfed-cement-sale-nahan-next-month-jamta-sirmaur-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में भी हिमफेड बेचेगा सीमेंट, अगले माह से शुरू होगी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में भी हिमफेड बेचेगा सीमेंट, अगले माह से शुरू होगी बिक्री
Ankesh Dogra
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:03 PM IST
Link Copied
उपभोक्ताओं को उचित दाम पर सीमेंट उपलब्ध करवाने की हिमफेड की पहल का अब विस्तार होने जा रहा है। जमटा और सराहां के बाद जिला मुख्यालय नाहन में भी सीमेंट बिक्री शुरू करने की तैयारी है। अगले माह क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के समीप स्थित हिमफेड के गोदाम से सीमेंट की बिक्री शुरू की जाएगी।
हिमफेड के निदेशक राजीव ठाकुर ने बताया कि जमटा में सीमेंट बिक्री को उपभोक्ताओं का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां अब तक चार हजार से अधिक सीमेंट बैग की बिक्री हो चुकी है। इससे हिमफेड की पहल को लोगों का समर्थन मिलने का संकेत है।
उन्होंने बताया कि सराहां में सीमेंट बिक्री के लिए स्टोर और लेबर की व्यवस्था से जुड़ी दिक्कतें सामने आ रही हैं। हालांकि, यहां एक गाड़ी सीमेंट की बिक्री हो चुकी है। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
नाहन में बिक्री शुरू होने के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में निर्माण कार्य करवाने वाले लोगों को सीमेंट खरीदने का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। हिमफेड की ओर से सीमेंट बिक्री का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बाजार की तुलना में उचित दाम पर सीमेंट उपलब्ध करवाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।