{"_id":"6b0003da81bf619bc10bc31b","slug":"video-heat-tolerant-wheat-varieties-dhaulakuan-sirmaur-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: अप्रैल की गर्मी से नहीं झुलसेगी गेहूं की फसल, धौलाकुआं ने तैयार कीं 4 नई किस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: अप्रैल की गर्मी से नहीं झुलसेगी गेहूं की फसल, धौलाकुआं ने तैयार कीं 4 नई किस्में
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:57 PM IST
Link Copied
जिले के मैदानी इलाकों में गेहूं की बिजाई का कार्य जोर पकड़ने लगा है। इस बीच किसानों के लिए राहत की खबर है। अब अप्रैल माह में तापमान बढ़ने के कारण गेहूं की फसल को होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचाया जा सकेगा। कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं ने किसानों के लिए अधिक तापमान सहन करने वाली गेहूं की उन्नत किस्में तैयार की हैं। इन किस्मों के बीज इस वर्ष से किसानों को उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इनकी विशेषता यह है कि बढ़ती गर्मी के बावजूद फसल बेहतर उत्पादन देने में सक्षम होगी।
कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं सिरमौर के प्रभारी डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से अप्रैल माह में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते जिला के मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल प्रभावित हो रही थी। अधिक गर्मी के कारण फसल में कई तरह की बीमारियां आ रही थीं, जिससे किसानों को पैदावार में नुकसान उठाना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं और पर्वतीय कृषि अनुसंधान एवं प्रसार केंद्र ने इस दिशा में काम किया।
उन्होंने बताया कि किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए गेहूं की चार उन्नत किस्में डीबीडब्ल्यू 187, डीबीडब्ल्यू 327, डीबीडब्ल्यू 370 और डीबीडब्ल्यू 371 तैयार की गई हैं। ये किस्में अधिकतम तापमान सहन करने में सक्षम हैं और बढ़ती गर्मी की परिस्थितियों में भी बेहतर पैदावार देने में मददगार साबित होंगी। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से इन किस्मों का बीज किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि मैदानी क्षेत्रों के किसान बदलते तापमान की चुनौती के बीच गेहूं की फसल का बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।