फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sonakshi Singh Tomar assumes charge as the new Deputy Commissioner of Kinnaur; roads and FRA are priorities

वीडियो: किन्नौर की नई उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने संभाला पदभार, सड़क और एफआरए प्राथमिकता

Thu, 01 Oct 2026 07:39 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Thu, 01 Oct 2026 07:39 PM IST
Sonakshi Singh Tomar assumes charge as the new Deputy Commissioner of Kinnaur; roads and FRA are priorities
किन्नौर की नवनियुक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने गुरुवार को रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय में अपना पदभार संभाला। उन्होंने जिले में सड़क मार्गों को सुचारू रखने और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) से संबंधित लंबित मामलों के निपटारे को अपनी प्रमुख प्राथमिकता बताया। इस दौरान सहायक आयुक्त किन्नौर विपिन ठाकुर और आईटीडीपी अधिकारी घनश्याम सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय किया। उन्होंने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी ली। तोमर ने कहा कि किन्नौर जैसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्र में कार्य करना उनके लिए महत्वपूर्ण अनुभव होगा। उन्होंने यहां के लोगों की कार्यप्रणाली, मेहनत और समृद्ध संस्कृति से सीखने की इच्छा जताई। तोमर ने जिले के विकास में अपना योगदान देने का प्रयास करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। तोमर ने कहा कि वह स्वयं उत्तराखंड के नैनीताल क्षेत्र से संबंध रखती हैं। पहाड़ी क्षेत्र से आने के कारण किन्नौर उनके लिए दूसरे घर जैसा महसूस होता है। उपायुक्त तोमर ने कहा, जिले में सड़क मार्गों को सुचारू रखना हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि किन्नौर में सड़कें अक्सर बाधित होती हैं। इससे स्थानीय लोगों, सैन्य वाहनों और सेब की फसल ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। तोमर ने यह भी कहा, वन अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों का निपटारा भी प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को इन मामलों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। तोमर ने किन्नौर में सेब की बागवानी को और बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने मार्गों तथा हेलीकॉप्टर सेवाओं में सुधार के प्रयास करने का उल्लेख किया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि जिले में लोगों के लिए सुविधाएं बेहतर हों और विकास कार्यों को गति मिले। तोमर ने पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने को भी प्रशासन की प्राथमिकताओं में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बीएसएनएल का 27वां स्थापना दिवस: अब ग्राहक अपनी पसंद के OTT ऐप चुनकर बना सकेंगे पैक

01 Oct 2026

कांगड़ा: बड़ा-भंगाल में जल्द पहुंचेगा मोबाइल नेटवर्क, टावर लगाने के लिए सेना की मदद लेने की तैयारी

01 Oct 2026

फिरोजपुर में एनएचएम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

शिमला: ठियोग के सातों वार्डों में चला स्वच्छता अभियान, स्कूली बच्चों ने घर-घर पहुंचाया जागरूकता का संदेश

01 Oct 2026

मंडी: जनसहयोग से सफल हुआ धर्मपुर का सहकार उत्सव, एफपीओ ने जुटाए एक लाख रुपये

01 Oct 2026
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: लुहरी स्कूल की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला बैहना पंचायत का प्रतिनिधिमंडल, जल्द समाधान का मिला भरोसा

01 Oct 2026

सोलन: रबौण में अचानक कार ने लगाई ब्रेक, पीछे से ऑटो टकराया; चालक घायल

01 Oct 2026
विज्ञापन

शिवसेना शिंदे गुट का प्रदर्शन, पश्चिमी यूपी के लिए अलग राज्य, एम्स और उच्च न्यायालय खंडपीठ की मांग

01 Oct 2026

एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर मौलाना आजाद लाइब्रेरी कराई बंद

01 Oct 2026

तलवंडी में फूड सेफ्टी विभाग की अचानक चेकिंग, 140 किलो पनीर समेत 250 किलो संदिग्ध खाद्य सामग्री नष्ट

एनपीएस की प्रतिया जलाकर किया विरोध, ओपीस बहाली की उठाई मांग

01 Oct 2026

देहरादून हुंडई शोरूम और सर्विस सेंटर में भीषण आग, धुएं का गुबार दूर तक दिखा

01 Oct 2026

मेरठ: राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता, आज खेले जाएंगे 104 मैच

01 Oct 2026

मेरठ: भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा की समूह गान प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा, विजेता पुरस्कृत

01 Oct 2026

मेरठ: अमर उजाला विजिट पर पहुंचे तिलक स्कूल के जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन के छात्र-छात्राएं

01 Oct 2026

Video: लोक भवन में 87 इंटरसेप्टर वाहनों का फ्लैग ऑफ, कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी

01 Oct 2026

पटियाला में तेज रफ्तार इनोवा का तांडव, कई गाड़ियों को मारी टक्कर; 2 महिलाएं गिरफ्तार

नियुक्ति की मांग को लेकर एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने निकाली रैली, सचिवालय कूच कर किया प्रदर्शन

01 Oct 2026

विश्व वृद्धजन दिवस पर ओएनजीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान

01 Oct 2026

गोरखपुर मंडल की कबड्डी टीम का चयन संपन्न

01 Oct 2026

खाद-बीज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कैश सहित लाखों का नुकसान

01 Oct 2026

अजय राय ने जलभराव पीड़िता संध्या यादव से की मुलाकात

01 Oct 2026

बिस्कोहर में 'सेवा संकल्प अभियान' कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ने बांटे आयुष्मान कार्ड

01 Oct 2026

नारायणी नदी का जलस्तर कम, पानी का बहाव भी हुआ कम

01 Oct 2026

दुर्गा पूजा को लेकर त्रिलोकपुर थाने में बैठक

01 Oct 2026

ग्राम प्रहरी के साथ पुलिस ने किया बैठक

01 Oct 2026

सरयू नदी के कटान से डरे ग्रामीण तो पहुंचे बंधे पर

01 Oct 2026

फर्रुखाबाद: युवक की संदिग्ध मौत पर मंचा बवाल, गांव के ही युवक पर लगा हत्या का आरोप

01 Oct 2026

VIDEO: तेज रफ्तार बस ने पिकअप में मारी टक्कर, गड्ढे में पलटी, बड़ा हादसा टला

01 Oct 2026

VIDEO: अस्मिता खेलो इंडिया हॉकी महिला लीग का शुभारंभ, हर खिलाड़ी को मिलेगी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका

01 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed