फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apple-laden truck overturns in Chaupal

Rampur Bushahar News: चौपाल में सेब से लदा ट्रक पलटा, चालक घायल, 500 क्रेटें क्षतिग्रस्त

Thu, 01 Oct 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल की बम्टा पंचायत में बुधवार रात को सेब से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा बम्टा मुख्य मार्ग पर बड़ौला के पास हुआ। ट्रक में करीब 500 क्रेटें सेब की थीं। ट्रक बम्टा से सेब लेकर हरियाणा जा रहा था। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय चालक नजीर मोहम्मद (52) ट्रक में अकेला सवार था। वह गांव कुम्बड़ा, डाकघर देवत, तहसील चौपाल का निवासी है। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। उसे तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल नेरवा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दी। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दुर्घटना किस वजह से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article