फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students explained waste management techniques using models

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने मॉडल से समझाई कचरा प्रबंधन की तकनीक

Thu, 01 Oct 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Students explained waste management techniques using models
मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों के मॉडल का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि और अन्य। संवाद
विज्ञापन

ठियोग में कूड़ा निष्पादन को लेकर कार्यशाला का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ठियोग में वीरवार को सभी सातों वार्डों में कूड़े के उचित निष्पादन और ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएफओ मनीष रामपाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यशाला में स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर कूड़े के वैज्ञानिक और सुरक्षित निष्पादन की तकनीक समझाई। कार्यशाला में प्रेम पब्लिक स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल, प्राइमरी स्कूल, मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इशान पब्लिक स्कूल और सरस्वती विद्या स्कूल के विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने बताया कि घरों और संस्थानों में निकलने वाले कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर उसका उचित निष्पादन किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों ने गीले, सूखे, सेनिटरी, विशेष और सुरक्षित तरीके से संभाले जाने वाले कचरे को अलग-अलग रखने की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यार्थियों ने मॉडल के माध्यम से समझाया कि स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण करने से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। कार्यशाला में प्राइमरी स्कूल की छात्राओं रिद्धिमा और आरुषि की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। दोनों छात्राओं ने अपने प्रभावशाली अंदाज में कचरा प्रबंधन और उसके सही निष्पादन का संदेश प्रस्तुत किया। लोगों ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों से प्रेरित होकर स्वच्छता की शपथ ली। इस दौरान सभी ने अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, कूड़े को निर्धारित श्रेणियों में अलग-अलग रखने और उसके उचित निष्पादन में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्षा करुणा कवर, उपाध्यक्ष कमला शर्मा, कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा सहित पार्षद सीमा कश्यप, भारती सूद, दिनेश शर्मा और कुसुम शर्मा, इनर व्हील की सदस्या सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article