{"_id":"68d650c2d15b65ed810b2741","slug":"video-sharing-knowledge-on-the-importance-of-nutrition-with-people-in-rampur-bushahr-2025-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर में लोगों को पोषण के महत्व पर बांटा ज्ञान, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर में लोगों को पोषण के महत्व पर बांटा ज्ञान, देखें वीडियो
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत रामपुर सर्कल में शुक्रवार को एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर शिविर में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। सुपरवाइजर रामपुर सर्कल ज्वाला देवी ने पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने आकर्षक गतिविधियों और संवाद के माध्यम से उपस्थित लोगों को पोषण की महत्ता के बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जागारुकता शिविर का उद्देश्य समुदाय को संतुलित आहार, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराना है। ठाकुर ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, प्रधानगण, एएलएमएससी सदस्य और ब्लॉक समन्वयक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।