Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Rampur Bushahar News
›
Sandipani Bhardwaj stated that a racket involving fake tenders was operated in the name of disaster relief, and that crores of rupees received from the Centre were misused.
{"_id":"6ad211c395c72483ee09c962","slug":"video-sandipani-bhardwaj-stated-that-a-racket-involving-fake-tenders-was-operated-in-the-name-of-disaster-relief-and-that-crores-of-rupees-received-from-the-centre-were-misused-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"संदीपनी भारद्वाज बोले- आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये का हुआ दुरुपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीपनी भारद्वाज बोले- आपदा राहत के नाम पर फर्जी टेंडरों का खेल, केंद्र से मिले करोड़ों रुपये का हुआ दुरुपयोग
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने प्रदेश सरकार पर आपदा राहत एवं पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से मिली धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुमारसैन और थानाधार लोक निर्माण विभाग के उपमंडलों में वर्ष 2024-25 की आपदा राहत राशि से ऐसे कार्यों के टेंडर जारी किए जा रहे हैं, जिनकी आवश्यकता नहीं है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि किट्टी और बड़ौगी-केड़ी सड़कों पर मलबा न होने के बावजूद सफाई के टेंडर लगाए जा रहे हैं। वहीं कटेड़ी सड़क पर पहले से टारिंग और सफेद पट्टी की मार्किंग होने के बावजूद दोबारा मार्किंग के टेंडर जारी करने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इन मामलों के वीडियो प्रमाण उनके पास हैं और बड़ौगी-केड़ी सड़क के संबंध में आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई है। भाजपा प्रवक्ता ने विधायक कुलदीप सिंह राठौर और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सभी टेंडरों, भुगतानों और कार्यों का भौतिक सत्यापन करवाया जाए। उन्होंने केंद्र से मिली धनराशि के खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। भारद्वाज ने चेतावनी दी कि जांच नहीं होने पर भाजपा स्थानीय जनता के साथ आंदोलन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।