{"_id":"693e8002618bf8c6bd0a134d","slug":"video-rampur-bushahr-healthcare-services-at-bahali-primary-health-center-are-in-a-dilapidated-state-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहली में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहली में चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहली में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमराई हुई हैं। पीएचसी चतुर्थ कर्मचारी के हवाले है। मरीजों को प्राथमिक उपचार तक नहीं मिल रहा है। तीन साल से चिकित्सक, नर्स और फार्मासिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि जल्द रिक्त पदों पर तैनाती नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। गौर हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहली से तीन पंचायतें बाहली, नरैण और देवनगर पंचायत के हजारों मरीज लाभान्वित होते हैं, लेकिन पीएचसी में तीन साल से चिकित्सक, नर्स और फार्मासिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। चतुर्थ श्रेणी और सफाई कर्मी के हवाले स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। इसके कारण क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए करीब 40 किलोमीटर दूर रामपुर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बाहली पंचायत के उपप्रधान कमलेश शर्मा का कहना है कि पीएचसी में चल रहे रिक्त पदों की मार हजारों ग्रामीणों पर पड़ रही है। मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए भी कई किलोमीटर दूर का सफर तय करना पड़ रहा है। बाहली, नरैण और देवनगर पंचायत के मरीजों को पीएचसी से लाभ मिलता है, लेकिन रिक्त पदों के कारण मरीजों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। कहा कि पंचायत से भी कई बार सरकार और स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सरकार और विभाग से आग्रह किया है कि पीएचसी की ओर विशेष ध्यान दें। वर्ना पंचायतें संयुक्त रूप से आंदोलन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।