{"_id":"6afac5c3bfdcffa7b90976e6","slug":"video-nipun-bharat-mission-teacher-training-kumarsain-himachal-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: निपुण भारत मिशन के तहत कुमारसैन में शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण, बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: निपुण भारत मिशन के तहत कुमारसैन में शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण, बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत बनाने पर जोर
Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:28 PM IST
Link Copied
प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और बच्चों की बुनियादी शैक्षणिक नींव मजबूत करने के उद्देश्य से शिक्षा खंड कुमारसैन में निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों का क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित इस खंड स्तरीय प्रशिक्षण में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की सीखने की क्षमता को विकसित करने के साथ शिक्षकों को प्रारंभिक साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) से जुड़ी नई शिक्षण गतिविधियों और पद्धतियों की जानकारी देना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों और बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय कौशल के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि प्राथमिक शिक्षा के शुरुआती वर्षों में बच्चों की पढ़ने, लिखने और बुनियादी गणितीय गणनाएं करने की क्षमता विकसित करना बेहद जरूरी है।
इसके लिए कक्षा में बच्चों की रुचि के अनुसार गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया गया, ताकि बच्चे पढ़ाई को आसानी से समझ सकें और सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
कार्यक्रम में शिक्षकों को पढ़ाई को सरल, रोचक और प्रभावशाली बनाने के तरीके बताए गए। साथ ही कक्षा में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने, उनकी सीखने की क्षमता पहचानने और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीकों और गतिविधियों से परिचित करवाना रहा, जिससे प्राथमिक स्तर पर बच्चों का सर्वांगीण शैक्षणिक विकास सुनिश्चित किया जा सके।
प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह और बीपीओ अनिल अग्रवाल ने कहा कि निपुण भारत मिशन प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शुरुआती कक्षाओं में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान में दक्ष बनाना है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव तैयार करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इसके लिए शिक्षकों का प्रशिक्षित, जागरूक और नई शिक्षण तकनीकों से परिचित होना आवश्यक है।
उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शिक्षकों के ज्ञान और कार्यक्षमता में वृद्धि का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।