{"_id":"6a4a2195b8fe8dedf20c6c27","slug":"video-kullu-shwad-modern-milk-chilling-plant-project-15-panchayats-benefit-2026-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: कुल्लू के श्वाड में लगेगा 10 हजार लीटर क्षमता का आधुनिक चिलिंग प्लांट, 15 पंचायतों के दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: कुल्लू के श्वाड में लगेगा 10 हजार लीटर क्षमता का आधुनिक चिलिंग प्लांट, 15 पंचायतों के दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा लाभ
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:54 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के श्वाड क्षेत्र में दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी सुविधा विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश मिल्क फेड यहां 10 हजार लीटर से अधिक क्षमता वाला आधुनिक चिलिंग प्लांट स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है। इस परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन किया जा रहा है।
रविवार को हिमाचल प्रदेश मिल्क फेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने आनी क्षेत्र के कराणा स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी सभा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने दुग्ध संग्रहण व्यवस्था, सोसाइटी भवन और बल्क मिल्क कूलर प्लांट का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि कराणा में स्थापित दो हजार लीटर क्षमता वाले बल्क मिल्क कूलर प्लांट की एजीटेटर मोटर पिछले पांच दिनों से खराब है। इसके कारण दूध के संरक्षण में परेशानी आ रही है और दूध खराब होने की आशंका बनी हुई है।
इस पर मिल्क फेड अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि नई मोटर जल्द उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि दुग्ध संग्रहण व्यवस्था सामान्य हो सके।
बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रस्तावित आधुनिक चिलिंग प्लांट के शुरू होने से करीब 15 पंचायतों के किसानों का दूध स्थानीय स्तर पर ही एकत्र और संरक्षित किया जा सकेगा। इससे हरिपुर चिलिंग प्लांट पर पड़ रहे अतिरिक्त दबाव में भी कमी आएगी।
इस दौरान किसानों ने अन्य गांवों में नए दूध संग्रहण केंद्र स्थापित करने की मांग भी उठाई। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि यदि उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई जाती है तो मिल्क फेड इस दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि हरिपुर चिलिंग प्लांट की क्षमता बढ़ाने की योजना पर भी काम किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।