फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Khanag School stood first in the Kho-Kho competition

Rampur Bushahar News: खो-खो प्रतियोगिता में खनाग स्कूल रहा प्रथम

Wed, 09 Sep 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Khanag School stood first in the Kho-Kho competition
आनी स्कूल में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मान
आनी में अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट का समापन, छात्राओं ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में आयोजित अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में आनी खंड के 18 स्कूलों की 300 छात्राओं ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। खो-खो प्रतियोगिता में खनाग स्कूल प्रथम और आनी स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कबड्डी के फाइनल में आनी स्कूल ने कोठी स्कूल को हराकर खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर दलाश द्वितीय, वॉलीबॉल में शिली जाजा स्कूल प्रथम और आनी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। समापन समारोह में पूर्व प्रधान और कांग्रेस नेता परसराम बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य और टूर्नामेंट प्रभारी डॉ. जवाहर लाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने सभी को प्रतियोगिता की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि परसराम ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें केवल उचित मंच और सुविधाएं उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने स्कूल भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करवाने के प्रयास करने की बात कही। परसराम ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए 21 हजार रुपये की राशि प्रदान की। इस मौके पर बीडीओ विवेक टेसू, तहसीलदार रत्नेश्वर शर्मा, अमर चंद चौहान, अशोक ठाकुर, पूर्ण शर्मा और एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed