फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The fastest-developing HIMUDA colony in Rampur

रामपुर में सबसे तेजी से विकसित हो रही हिमुडा कॉलोनी : छाजटा

Wed, 09 Sep 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The fastest-developing HIMUDA colony in Rampur
रामपुर में एरो सिटी वेलफेयर रेजिडेंशियल हाउसिंग सोसायटी की पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते हिमुड
. हिमुडा उपाध्यक्ष ने सुनी एरो सिटी वेलफेयर रेजिडेंशियल सोसायटी की समस्याएं
विज्ञापन

. निर्माणाधीन पार्क और फेस-3 में प्रस्तावित कॉलोनी का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि रामपुर में हिमुडा सबसे तेजी से विकास का रहा है। यहां बन रही कॉलोनी प्रदेश की सबसे सुंदर और प्रगतिशील कॉलोनी में शामिल है। छाजटा ने रामपुर पहुंचकर डकोलढ़ स्थित हिमुडा कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां निर्माणाधीन योजनाओं का जायजा लिया। रामपुर पहुंचे हिमुडा उपाध्यक्ष ने एरो सिटी वेलफेयर रेजिडेंशियल हाउसिंग सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता की। छाजटा ने समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और उन समस्याओं का जल्द ही हल निकालने की बात कही। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सोसायटी के लोगों की मांगों के अनुरूप सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। हिमुडा उपाध्यक्ष ने यहां बन रहे पार्क का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही इसकी सुविधा लोगों को मिलेगी। इसके अलावा उन्होंने फेस-3 में प्रस्तावित कॉलोनी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर जरूरतमंद लोगों को प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रामपुर में हिमुडा सबसे तेजी से विकास कर रहा है। प्रदेश में सबसे सुंदर कॉलोनी यहां बनी हैं। साथ ही कहा कि सोसायटी के लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया समिति की समस्याएं और व्यक्तिगत समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया। सोसायटी के प्रधान राजीव सिंगला, सचिव अभय कपूर, सलाहकार सुदामा राम मेहता, अन्य सदस्यों ने हिमुडा उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों का टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकारी निदेशक सुरेश सिंगा, निदेशक मंडल के सदस्य संदीप सिंह, हिमुडा के अधिशासी अभियंता, आर्किटेक्ट और कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed