फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students were informed about the National Legal Services Authority

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण की जानकारी दी

Wed, 09 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Students were informed about the National Legal Services Authority
राजकीय महाविद्यालय चौपाल में कानूनी साक्षरता एवं नि:शुल्क विधिक सहायता पर जागरूकता कार्यक्रम मे
राजकीय महाविद्यालय चौपाल में कानूनी साक्षरता और निशुल्क विधिक सहायता पर जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में कानूनी साक्षरता और निशुल्क विधिक सहायता विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता मनोज गाजटा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। पैरा लीगल वॉलंटियर विपिन कुमार ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मनोज गाजटा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) की भूमिका और उसके प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने भारत के सांविधानिक अधिकारों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अधिवक्ता गाजटा ने महिलाओं, बच्चों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए उपलब्ध निशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन सेवाओं का लाभ कैसे उठाया जा सकता है। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए कानूनी जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा। पैरा लीगल वॉलंटियर विपिन कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों तक कानूनी सहायता और जानकारी पहुंचाने में पैरा लीगल वॉलंटियर की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम के अंत में एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न कानूनी विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। वक्ताओं ने छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें उपलब्ध विधिक सहायता और संबंधित संस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed