फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur hrtc bus accident avoided mjgaon reckong peo 10 passengers

हिमाचल प्रदेश: किन्नौर में बड़ा हादसा टला, सड़क किनारे हवा में लटकी HRTC बस; 10 यात्रियों की अटकी सांसें

Thu, 10 Sep 2026 01:03 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 10 Sep 2026 01:03 PM IST
सार

किन्नौर में वीरवार सुबह एचआरटीसी की बस बड़ा हादसा होने से बच गई। मझगांव से रिकांगपिओ जा रही बस के ब्रेक का प्रेशर डाउन होने के बाद पोस्पा के पास मोड़ पर अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। चालक ने बस को नियंत्रित कर डंगे पर रोक लिया। हादसे के समय बस में करीब 10 यात्री सवार थे और सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
kinnaur hrtc bus accident avoided mjgaon reckong peo 10 passengers
दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी की बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में वीरवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस सड़क से बाहर निकलकर डंगे पर अटक गई। बस का अगला हिस्सा सड़क से बाहर निकल चुका था और नीचे गहरी ढलान की ओर जाने का खतरा पैदा हो गया था। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और बस को संभाल लिया। हादसे के समय बस में करीब 10 यात्री सवार थे।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस वीरवार सुबह करीब 7 बजे रूपी के मझगांव से रिकांगपिओ के लिए रवाना हुई थी। बस जब पोस्पा के पास पहुंची तो अचानक ब्रेक सिस्टम का प्रेशर डाउन हो गया। इसके चलते चालक के लिए बस को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। इसी दौरान एक मोड़ पर बस का अगला टायर सड़क की सीमा से बाहर निकल गया। बस का अगला हिस्सा सड़क के किनारे लटक गया और स्थिति बेहद खतरनाक हो गई। सड़क के नीचे ढलान की ओर गहराई थी और कुछ दूरी पर सतलुज नदी बहती है। ऐसे में अगर बस संतुलन खो देती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


हालांकि चालक ने घबराने के बजाय समझदारी से काम लिया। उसने बस के पहियों को सड़क की दिशा में मोड़कर नियंत्रण बनाए रखा। इससे बस पूरी तरह नीचे जाने के बजाय सड़क किनारे बने डंगे पर अटक गई। चालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी यात्रियों की जान बच गई। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। यात्रियों में भी डर का माहौल बन गया था, लेकिन बस को सुरक्षित रोक लिए जाने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी खराबी की जांच के लिए टीम भेजी
एचआरटीसी रिकांगपिओ डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक का कार्यभार संभाल रहे कार्यशाला प्रभारी राज कुमार नेगी ने बताया कि उन्हें फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद तकनीकी टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि बस में किस तरह की तकनीकी खराबी आई और ब्रेक का प्रेशर क्यों डाउन हुआ, इसका सही पता तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

चालक की सूझबूझ से बची 10 यात्रियों की जान
इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। पहाड़ी क्षेत्र में सड़क के किनारे बस का इस तरह लटक जाना बेहद गंभीर स्थिति मानी जा रही है। अगर चालक ने समय रहते बस को संभालने में सफलता नहीं पाई होती तो बस गहरी ढलान में जा सकती थी और नीचे सतलुज होने के कारण हादसा बेहद गंभीर रूप ले सकता था। फिलहाल एचआरटीसी की तकनीकी टीम घटना के कारणों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बस के ब्रेक सिस्टम में किस स्तर की तकनीकी खराबी आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed