{"_id":"6a92c6a7d0ab65b88803ddf7","slug":"video-bjp-holds-jan-aakrosh-rally-in-reckong-peo-demands-an-account-of-the-last-four-years-from-the-congress-govt-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रिकांगपिओ में भाजपा ने निकाली जनाक्रोश रैली, कांग्रेस सरकार से चार वर्षों का हिसाब मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रिकांगपिओ में भाजपा ने निकाली जनाक्रोश रैली, कांग्रेस सरकार से चार वर्षों का हिसाब मांगा
भारतीय जनता पार्टी कल्पा मंडल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रिकांगपिओ में जनाक्रोश रैली का आयोजन किया। यह रैली किन्नौर की स्थानीय समस्याओं को लेकर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कंवर सिंह ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल का हिसाब मांगते हुए जनता से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए लगभग चार वर्ष हो गए हैं। इसके बावजूद किन्नौर की जनता सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है। जनाक्रोश रैली को भाजपा जिला किन्नौर अध्यक्ष यशवंत नेगी, हकीम नेगी, नरेंद्र नेगी और इंद्र सैन नेगी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली की आलोचना की। किन्नौर की जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।