{"_id":"6ac219b21db175ca870a1a1b","slug":"video-women-sports-event-clean-air-drug-free-sundernagar-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: महिला खेलों के जरिए स्वच्छ हवा और नशा मुक्ति का संदेश, सुंदरनगर में क्रिकेट समेत कई प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: महिला खेलों के जरिए स्वच्छ हवा और नशा मुक्ति का संदेश, सुंदरनगर में क्रिकेट समेत कई प्रतियोगिताएं
Ankesh Dogra
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:47 PM IST
Link Copied
खेलों के मैदान से महिलाओं ने सुंदरनगर को स्वच्छ और नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। ‘स्वच्छ हवा, नशा मुक्त सुंदरनगर’ अभियान के तहत सुंदरनगर में महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने किया। इस आयोजन में महिला क्रिकेट मैच मुख्य आकर्षण रहा। क्रिकेट के साथ-साथ महिलाओं के लिए रस्साकशी, स्किपिंग, थ्री-लेग्ड रेस और 100 मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में एसडीएम कार्यालय के स्टाफ के अलावा विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। महिला मंडलों की महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी प्रतिभागियों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी और नगर परिषद सुंदरनगर की अध्यक्ष रूमा चौहान ने भी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। वहीं नगर परिषद के उपाध्यक्ष और पार्षदों ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि इन खेल प्रतियोगिताओं का उद्देश्य महिलाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ स्वच्छ हवा, नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों को जनचर्चा का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी से इस संदेश को समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। एसडीएम ने बताया कि ‘स्वच्छ हवा, नशा मुक्त सुंदरनगर’ अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को की गई थी। अभियान की योजना तैयार करने और जनजागरूकता गतिविधियों में क्रयाश संस्था के डॉ. धर्मेश शर्मा भी सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक अभियान को सफल बनाने में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी को देखते हुए भविष्य में भी विभिन्न आयु वर्गों और सामाजिक समूहों को जोड़कर जागरूकता गतिविधियां जारी रखी जाएंगी।
इस आयोजन के जरिए खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया, जिसमें महिलाओं की भागीदारी खास तौर पर देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।