{"_id":"6ac2434795df0b85af02b694","slug":"women-took-to-the-sports-field-and-spread-the-message-of-de-addiction-mandi-news-c-90-1-mnd1021-216221-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खेल के मैदान में उतरीं महिलाएं, दिया नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खेल के मैदान में उतरीं महिलाएं, दिया नशामुक्ति का संदेश
विज्ञापन
क्रिकेट, रस्साकशी से लेकर 100 मीटर दौड़ में महिलाओं ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। स्वच्छ हवा और नशामुक्त सुंदरनगर का संदेश अब खेल मैदान के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। रविवार को महिलाओं के लिए आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में महिला क्रिकेट का मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। महिलाओं ने क्रिकेट, रस्साकशी, स्किपिंग, थ्री-लेग्ड रेस और 100 मीटर दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। फ्रेंडली मुकाबलों में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उत्साह का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने किया। प्रतियोगिताओं में एसडीएम कार्यालय के स्टाफ, स्कूल-कॉलेज की टीमों के अलावा महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया। एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी और नगर परिषद सुंदरनगर की अध्यक्ष रूमा चौहान ने भी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। नगर परिषद के उपाध्यक्ष और पार्षदों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि खेलों के माध्यम से महिलाओं को सक्रिय जीवनशैली से जोड़ने के साथ-साथ स्वच्छ हवा और नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘स्वच्छ हवा, नशामुक्त सुंदरनगर’ अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को हुई थी। अभियान की योजना तैयार करने और जागरूकता गतिविधियों में क्रयाश संस्था के डॉ. धर्मेश शर्मा भी सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा।