{"_id":"689afb3878e357d9d60f550e","slug":"video-takoli-toll-plaza-should-be-temporarily-closed-brigadier-khushal-thakur-wrote-a-letter-to-gadkari-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: टकोली टोल प्लाजा अस्थायी तौर पर हो बंद, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने गडकरी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: टकोली टोल प्लाजा अस्थायी तौर पर हो बंद, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने गडकरी को लिखा पत्र
कारगिल हीरो एवं मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर टकोली टोल प्लाजा को अस्थायी तौर पर बंद करने की मांग उठाई है। खुशाल ठाकुर ने पत्र की प्रतिलिपियां सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मंडी जिला प्रशासन सहित एनएचएआई के अधिकारियों को भी भेजी है। खुशाल ने डीसी मंडी से अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए टोल प्लाजा को अस्थायी तौर पर बंद करने का आग्रह किया है। ब्रिगेडियर ने कहा कि यह आपदा 2023 में आई आपदा से भी बड़ी है। 2023 में तत्कालीन डीसी मंडी ने इस टोल प्लाजा को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया था। इस बार भी आपदा के चलते ऐसा किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी से इस मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित निर्णय लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क की ऐसी स्थिति में लिए जा रहे टोल को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है। यदि जल्द ही इस पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो फिर लोगों को मजबूरन सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।