{"_id":"6ab66c55d20627069e046154","slug":"video-son-kills-father-by-attacking-him-with-a-sharp-edged-weapon-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर पिता को माैत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: बेटे ने तेजधार हथियार से वार कर पिता को माैत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बेटे की ओर से अपने पिता की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्याकांड उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत चेली में हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 11:30 बजे चेली गांव निवासी मस्त राम अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी उनके बड़े बेटे दीपक ने अचानक उनके सिर पर बैलू बसोला(तेजधार हथियार) से जोरदार वार कर दिया और वारदात के बाद खुद कमरे में जाकर सो गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल मस्त राम को परिजनों और आरोपी ने तुरंत 108 एंबुलेंस से पधर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे मंडी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार दोपहर एसपी मंडी विनोद कुमार, डीएसपी लोकेंद्र नेगी और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर अहम साक्ष्य जुटाए। छोटे बेटे के बयान के आधार पर पधर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया है। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।