फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tauni Devi defeated Hamirpur Block in volleyball.

Mandi News: वॉलीबाल में टौणी देवी ने हमीरपुर ब्लॉक को हराया

Fri, 25 Sep 2026 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
Tauni Devi defeated Hamirpur Block in volleyball.
बोहणी स्कूल में अंडर 14 छात्र जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेल में जीत के लिए
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में वीरवार को अंडर-14 छात्र जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और अधिक से अधिक समय खेलकूद में बिताने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में छह शिक्षा खंडों से 435 खिलाड़ी बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बास्केटबाल, बाक्सिंग और कुश्ती में भाग ले रहे हैं।प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबाल का पहला मुकाबला टौणी देवी और हमीरपुर ब्लॉक के बीच हुआ। इसमें टौणी देवी विजेता रहा। दूसरे मुकाबले में बिझड़ी ने भोरंज को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बास्केटबाल के पहले मुकाबले में न्यू ईरा परोल ने लुद्दर महादेव और टौणी देवी ने अमरोह को हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में भोरंज ने बिझड़ी, टौणी देवी ने हमीरपुर और बिझड़ी ने नादौन को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed