{"_id":"6acb731d5bb244d51006c527","slug":"video-rotary-club-jogindernagar-12-awardees-lifetime-achievement-nation-builder-award-mandi-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: रोटरी क्लब ने जोगिंद्रनगर की 12 विभूतियों को किया सम्मानित, छह वरिष्ठ नागरिकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: रोटरी क्लब ने जोगिंद्रनगर की 12 विभूतियों को किया सम्मानित, छह वरिष्ठ नागरिकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जोगिंद्रनगर उपमंडल की 12 विभूतियों को रोटरी क्लब ने सम्मानित किया। रविवार को आयोजित समारोह में छह वरिष्ठ नागरिकों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और छह शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड प्रदान किए गए।
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने वालों में कर्नल ओपी शर्मा, शोभा सिंह, सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्ण सिंह वालिया, प्रेम पाल शर्मा, विमला ठाकुर और सरदार मोहन सिंह शामिल रहे।
वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पंकज मोहन, नीलम ठाकुर, श्याम लाल, वंदना ठाकुर, परस राम और आशा देवी को नेशन बिल्डर अवार्ड प्रदान किया गया। सभी सम्मानित विभूतियों को शॉल, टोपी, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष विनोद राठौर और सचिव राकेश राठौर ने बताया कि क्लब हर वर्ष सामाजिक सरोकारों में योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षकों को सम्मानित करता है। उनके अनुसार, पिछले दस वर्षों में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षकों को इन पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
समारोह में तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका, नगर परिषद जोगिंद्रनगर के उपाध्यक्ष प्यार चंद वालिया, पूर्व पार्षद रंजन शर्मा और समाजसेवी विजय शर्मा को विशेष अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब के चार्टर अध्यक्ष आरसी कटोच और पूर्व अध्यक्ष मेजर ज्ञान चंद बरवाल व अजय ठाकुर ने क्लब की ओर से किए जा रहे परमार्थ कार्यों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में हिमाचल के गायक भाविक और गतिक ने शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर रोटेरियन अमर सिंह जसवाल, सुशील पठानिया, विजय जम्वाल, एनआर बरवाल, सरला ठाकुर, रमन सूद, अर्चना वालिया, अधिवक्ता रणजीत चौहान, राम लाल वालिया, रीता और प्रिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।