Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Rogi Kalyan Samiti meeting held at Ladbharol Hospital; budget of ₹12.38 lakh approved; pledge against drug abuse administered.
{"_id":"6ab7893803356562090af553","slug":"video-rogi-kalyan-samiti-meeting-held-at-ladbharol-hospital-budget-of-rs1238-lakh-approved-pledge-against-drug-abuse-administered-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: लडभड़ोल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक,12.38 लाख का बजट मंजूर, नशे के खिलाफ दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: लडभड़ोल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक,12.38 लाख का बजट मंजूर, नशे के खिलाफ दिलाई गई शपथ
सिविल अस्पताल लडभड़ोल में शनिवार को रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की गवर्निंग बॉडी की बैठक एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीष चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान एसडीएम की अगुवाई में उपस्थित सभी अधिकारियों और सदस्यों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यकारी बीएमओ एवं समिति के सचिव डॉ. निखिल शर्मा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आय-व्यय का ब्योरा रखा। समिति ने सर्वसम्मति से अस्पताल के लिए 12,38,000 का बजट पारित किया। बैठक में 1 अक्तूबर से नए शुल्क लागू करने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत ओपीडी पर्ची शुल्क 10 और ईसीजी सेवाओं का शुल्क 30 से बढ़ाकर 50 किया गया है। मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और नेबुलाइजेशन जैसे उपकरणों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए इन्वर्टर लगाने तथा भवन की मरम्मत को मंजूरी दी गई। डॉक्टरों की कमी पर चर्चा करते हुए बताया गया कि वर्तमान में केवल दो डॉक्टर होने के कारण नाइट शिफ्ट में दिक्कत आ रही है। हालांकि, रात में आपातकालीन मामलों और सुरक्षा के लिए कर्मचारी की तैनाती के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल प्रतिनिधि और जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।