{"_id":"6ae867633b67b464a304d8ee","slug":"video-milkfed-diwali-sweets-outlet-opened-sundernagar-himachal-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: सुंदरनगर में मिल्कफेड का दीपावली मिठाई आउटलेट शुरू, एसडीएम अमर नेगी ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: सुंदरनगर में मिल्कफेड का दीपावली मिठाई आउटलेट शुरू, एसडीएम अमर नेगी ने किया शुभारंभ
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 04:05 PM IST
Link Copied
दीपावली के त्योहार के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड ने सुंदरनगर में मिठाइयों का अस्थायी आउटलेट शुरू किया है। सोमवार को एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने विधिवत रूप से आउटलेट का शुभारंभ किया। यहां लोगों को शुद्ध देसी घी से तैयार विभिन्न प्रकार की मिठाइयां उचित दामों पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इस अवसर पर एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि मिल्कफेड पिछले दो वर्षों से दीपावली के मौके पर सुंदरनगर में मिठाइयों का स्टॉल लगा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान लोगों को शुद्ध, ताजा और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि मिल्कफेड की मिठाइयां शुद्ध देसी घी और स्थानीय दुग्ध उत्पादकों से प्राप्त दूध से तैयार की जाती हैं। उत्पादों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है और इन्हें उचित दामों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
एसडीएम ने लोगों से अपील की कि वे दीपावली पर मिल्कफेड की मिठाइयों को प्राथमिकता दें। इससे सरकारी उपक्रम को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि आउटलेट दीपावली तक खुला रहेगा। मिठाइयों की बिक्री उपलब्ध स्टॉक के अनुसार पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी।
मिल्क प्लांट चक्कर के यूनिट इंचार्ज विश्वकांत शर्मा ने बताया कि आउटलेट में डोडा बर्फी, पिन्नी, पंजीर, मिल्क केक, ब्राउन पेड़ा, सोन पापड़ी, रोस्टेड चना बर्फी, काजू बर्फी और मोतीचूर के लड्डू सहित कई तरह की मिठाइयां उपलब्ध हैं। इसके अलावा सेलिब्रेशन और गिफ्ट पैक, रसगुल्ले तथा गुलाब जामुन भी बिक्री के लिए रखे गए हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए शुगर फ्री मिठाइयों की भी व्यवस्था की गई है। इनमें शुगर फ्री मिल्क केक, कोकोनट बर्फी और पहाड़ी बर्फी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।