{"_id":"6ae84e96e88c3214270a63fb","slug":"video-milkfed-diwali-special-sweets-outlet-mandi-2026-price-list-sugar-free-sweets-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में मिल्कफेड का दिवाली स्पेशल मिठाई आउटलेट शुरू, DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ; शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में मिल्कफेड का दिवाली स्पेशल मिठाई आउटलेट शुरू, DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ; शुगर फ्री मिठाइयां भी उपलब्ध
Ankesh Dogra
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:19 PM IST
Link Copied
दीपावली के त्योहार पर लोगों को शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयां उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन (मिल्कफेड) ने मंडी में विशेष मिठाई आउटलेट शुरू किया है। सेरी मंच के समीप खोले गए इस अस्थाई आउटलेट का सोमवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि त्योहारों के सीजन में शुद्ध, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक मिठाइयां उत्सव के आनंद को दोगुना कर देती हैं। उन्होंने लोगों से क्लीन और ग्रीन दिवाली मनाने का आह्वान किया। साथ ही मिल्कफेड की शुद्ध देसी घी से तैयार मिठाइयों का आनंद लेने की अपील की।
मिल्क प्लांट चक्कर के यूनिट इंचार्ज विश्वकांत शर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए इस वर्ष मिल्कफेड ने लगभग 500 क्विंटल मिठाइयां तैयार की हैं। उन्होंने कहा कि इन मिठाइयों में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है।
आउटलेट में पिन्नी, मिल्क केक, सोन पापड़ी, पहाड़ी बर्फी, डोडा बर्फी, रोस्टेड चना बर्फी, ब्राउन पेड़ा और कोकोनट बर्फी उपलब्ध हैं। इन मिठाइयों का 400 ग्राम का पैक 285 रुपये में मिलेगा।
इसके अलावा काजू बर्फी का 400 ग्राम पैक 410 रुपये, मोतीचूर लड्डू का 400 ग्राम पैक 210 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, रसगुल्ला और गुलाब जामुन 250 रुपये प्रति किलो की दर से बेचे जा रहे हैं।
मिल्कफेड के इस आउटलेट में शुगर फ्री मिठाइयों का विकल्प भी रखा गया है। इनमें मिल्क केक, कोकोनट बर्फी और पहाड़ी बर्फी शामिल हैं। इनकी 400 ग्राम की पैकिंग 380 रुपये में उपलब्ध होगी।
त्योहारों पर रिश्तेदारों और परिचितों को मिठाई उपहार में देने के लिए 700 रुपये और 1100 रुपये के विशेष गिफ्ट पैक भी तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 800 ग्राम की पैकेजिंग में भी विभिन्न प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं।
विश्वकांत शर्मा ने बताया कि मंडी प्लांट के तहत मंडी, सुंदरनगर, चक्कर, कुल्लू, मौहल, जाहू और हमीरपुर में भी दीपावली के अवसर पर मिल्कफेड के अस्थाई आउटलेट लगाए गए हैं। इन आउटलेट के माध्यम से उपभोक्ता त्योहार के दौरान मिल्कफेड की मिठाइयां खरीद सकेंगे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के निदेशक मंडल सदस्य अमृत लाल, तकनीकी सुपरिटेंडेंट लाभ सिंह और मार्केट इंचार्ज विवेक ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।