Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Various types of exercises organized on the occasion of National Sports Day at Government College Ladbhadol
{"_id":"68b171dd931e83c0090340fd","slug":"video-mandi-various-types-of-exercises-organized-on-the-occasion-of-national-sports-day-at-government-college-ladbhadol-2025-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की कसरतों का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की कसरतों का आयोजन
लडभड़ोल(मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “एक घंटा, खेल के मैदान में” थीम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की कसरतों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन की शुरुआत सुबह 11:30 बजे मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि और फिट इंडिया प्रतिज्ञा के साथ हुई। प्राचार्य डॉ.मुनीष ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद के आदर्शों और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया यह आयोजन छात्रों में खेलों के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। महाविद्यालय के खेल प्रभारी सहायक प्रोफेसर संजीव कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में रोजाना कम-से-कम एक घंटे की शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया की खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, टीम भावना, अनुशासन और सशक्त समाज का निर्माण होता है।“खेलें न केवल शारीरिक मजबूती का साधन हैं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और सामाजिक एकता में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।” विद्यार्थियों ने खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया और आगामी दिनों में इसे और सशक्त करने की प्रतिबद्धता जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।