{"_id":"68a993c62fb39e382e0a96b4","slug":"video-mandi-nss-unit-planted-trees-in-government-college-ladbhadol-2025-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में की एनएसएस इकाई ने किया पाैधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में की एनएसएस इकाई ने किया पाैधरोपण
राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय पाैधरोपण शिविर आयोजित किया। एक पौधा मां के नाम थीम पर आधारित इस शिविर का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, मातृभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना था। शिविर में महाविद्यालय के 50 एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी मां के नाम पर एक-एक पौधा रोपित किया, जो पर्यावरण और पारिवारिक मूल्यों को जोड़ने का प्रतीक बना। शिविर का आयोजन महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनीष ठाकुर के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रोफेसर संजीव कुमार के नेतृत्व में संपन्न इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर सुबह 9:00 बजे आरंभ हुआ और दोपहर 2:00 बजे तक चला। समारोह में प्राचार्य डॉ. ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और मां के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि कार्यक्रम अधिकारी ने शिविर के उद्देश्यों की व्याख्या की। छात्रों ने मां पर आधारित कविताओं और गीतों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य गतिविधि पाैधरोपण रही, जिसमें 50 स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर, और सड़क किनारों पर 50 पौधे रोपित किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।