{"_id":"6a27d050e8735c9ee60c1616","slug":"video-mandi-cannabis-eradication-drive-held-in-sundernagar-women-played-an-active-role-2026-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सुंदरनगर में भांग उखाड़ो अभियान आयोजित, महिलाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सुंदरनगर में भांग उखाड़ो अभियान आयोजित, महिलाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका
खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर नियोन धैर्य शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को विकास खंड सुंदरनगर में भांग उखाड़ो अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत गठित संकल्प क्लस्टर स्तरीय संगठन (सीएलएफ) से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में अवैध रूप से उगाई गई भांग को नष्ट करने के साथ-साथ लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर जाकर भांग के पौधों को उखाड़ा तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया। खंड विकास अधिकारी नियोन धैर्य शर्मा ने कहा कि नशे के विरुद्ध जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता ऐसे अभियानों को अधिक प्रभावी बनाती है तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि ‘नशा मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रशासन, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों तथा आम जनता को मिलकर कार्य करना होगा। इस अभियान को पुलिस विभाग का भी पूर्ण सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने भविष्य में भी नशा उन्मूलन तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।