{"_id":"6adf1150bb0310516e0c7463","slug":"video-mandi-bjp-protest-mallikarjun-kharge-remark-pm-modi-late-father-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में खड़गे की कथित टिप्पणी पर भड़की भाजपा, रोष रैली निकाल कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में खड़गे की कथित टिप्पणी पर भड़की भाजपा, रोष रैली निकाल कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग
Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:07 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला मंडी ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टिप्पणी की कड़ी निंदा की। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष से सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री एवं मंडी जिला भाजपा प्रभारी सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्वयं को देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी और स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत का उत्तराधिकारी बताने वाली कांग्रेस आज राजनीतिक और वैचारिक रूप से कमजोर हो चुकी है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री का विरोध करने के लिए भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए।
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ नेता द्वारा प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता को राजनीतिक बयानबाजी में शामिल करना दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस की गिरती राजनीतिक मर्यादा और उसके शीर्ष नेतृत्व की मानसिकता को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी केवल भाजपा के नेता नहीं, बल्कि देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं। राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी के दिवंगत परिजनों को निशाना बनाना स्वस्थ राजनीतिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। भारद्वाज ने कांग्रेस अध्यक्ष से अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने की मांग की।
भाजपा जिला मंडी ने भी कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राजनीति में गाली-गलौज और परिवारों को निशाना बनाने की संस्कृति स्वीकार नहीं की जा सकती।
धरना-प्रदर्शन में सदर विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, मंडी जिला भाजपा अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, नगर निगम मंडी की महापौर सुमन ठाकुर, मांचली ठाकुर, करण और मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।