{"_id":"6adf121728423d90c50d829c","slug":"video-mandi-e-taxi-scheme-11-youths-to-get-50-subsidy-and-rs60000-monthly-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी के 11 युवाओं को मिलेगी ई-टैक्सी, सरकारी विभागों में अटैच होकर हर महीने कमाएंगे 60 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के 11 युवाओं को मिलेगी ई-टैक्सी, सरकारी विभागों में अटैच होकर हर महीने कमाएंगे 60 हजार रुपये
Ankesh Dogra
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:10 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत मंडी जिले के 11 युवाओं को ई-टैक्सी के माध्यम से स्वरोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। इन युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही उनकी टैक्सियों को सरकारी विभागों के साथ अटैच किया जाएगा, जिसके बदले उन्हें हर महीने 60 हजार रुपये मिलेंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि योजना के तहत कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की छंटनी, ड्राइविंग स्किल टेस्ट और अन्य निर्धारित प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 11 उम्मीदवार ई-टैक्सी खरीदने के लिए योग्य पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं की ई-टैक्सियों को सरकारी विभागों के साथ चार वर्षों के लिए अटैच किया जाएगा। इसके लिए हर महीने 60 हजार रुपये की दर निर्धारित की गई है। निर्धारित अवधि के बाद समझौते को आगे बढ़ाने की संभावना भी रहेगी। इससे पहले जिले में चार ई-टैक्सियां सरकारी विभागों के साथ अटैच की जा चुकी हैं।
योजना के तहत पहले से निजी ईंधन चालित टैक्सी चला रहे वाहन चालकों को भी अपनी टैक्सी को ई-टैक्सी में बदलने का अवसर दिया जा रहा है। ऐसे टैक्सी चालकों को ई-टैक्सी खरीदने के लिए सरकार की ओर से 40 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान है।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान के अनुसार, अब तक ऐसे छह टैक्सी चालकों ने आवेदन किया है। उन्हें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया है। आवेदन के बाद निर्धारित नियमों और पात्रता की शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ परिवहन व्यवस्था में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इससे चयनित युवाओं को नियमित आय का अवसर मिल सकता है, जबकि मौजूदा टैक्सी चालकों को भी इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।