फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dharampur fpo online app farmers products group market padchu mandi

मंडी: धर्मपुर के किसानों के उत्पाद अब ऑनलाइन भी बिकेंगे, एफपीओ तैयार करेगा अपना ऐप; हर शनिवार लगेगा समूह मेला

Wed, 30 Sep 2026 01:31 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:31 PM IST
dharampur fpo online app farmers products group market padchu mandi
धर्मपुर क्षेत्र के किसानों और स्वयं सहायता समूहों के लिए अपने उत्पाद बेचने का नया रास्ता खुलने जा रहा है। किसान उत्पादन सहकारी सभा धर्मपुर ने किसानों के उत्पादों को बाजार से जोड़ने के साथ-साथ उनकी ऑनलाइन बिक्री की तैयारी शुरू कर दी है। एफपीओ अब अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए एक ऐप तैयार करेगा, जिसके माध्यम से ग्राहक घर बैठे उत्पादों का आदेश दे सकेंगे। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी किसानों और समूहों को बाजार उपलब्ध करवाने के लिए हर शनिवार पाड़छु में समूह मेला लगाने का निर्णय लिया गया है। किसान उत्पादन सहकारी सभा धर्मपुर की ओर से हर शनिवार पाड़छु में समूह मेला लगाया जाएगा। यहां स्वयं सहायता समूहों और अन्य समूहों की ओर से तैयार किए गए उत्पाद सीधे ग्राहकों को बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। एफपीओ का कार्यालय भी पाड़छु से संचालित किया जाएगा। यहां विभिन्न समूहों के उत्पाद लोगों को उपलब्ध करवाने की व्यवस्था रहेगी। यह निर्णय एफपीओ के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय सहकार मेले के तीसरे दिन लिया गया। डिजिटल विपणन विशेषज्ञ ई. नूतन गुलेरिया ने ऑनलाइन बाजार की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एफपीओ के उत्पादों को ऑनलाइन बेचने के लिए ऐप तैयार की जाएगी। ऐप के माध्यम से ग्राहक उत्पादों का ऑनलाइन आदेश दे सकेंगे। उन्होंने एफपीओ को तकनीकी सहयोग देने की बात भी कही। इस पहल से स्थानीय उत्पादों को केवल आसपास के बाजार तक सीमित रखने के बजाय अधिक ग्राहकों तक पहुंचाने का रास्ता तैयार होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद तैयार करने, उनकी गुणवत्ता बनाए रखने, बिक्री की व्यवस्था करने और बाजार तक पहुंच बनाने से संबंधित जानकारी दी गई। शिविर में आजीविका मिशन धर्मपुर की खंड समन्वयक कमलेश गुलेरिया, मार्गदर्शक सीबीबीओ डॉ. हरदयाल सिंह गुलेरिया, मंडी साक्षरता एवं ज्ञान-विज्ञान समिति की सचिव सुनीता बिष्ट, डिजिटल विपणन विशेषज्ञ ई. नूतन गुलेरिया, एफपीओ सचिव भूपेंद्र सिंह, डॉ. कुलदीप गुलेरिया, रणताज राणा और रजनी सकलानी मौजूद रहे। दीपावली से पहले अगले महीने 8 तारीख से तीन दिवसीय मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस मेले में पपीते और अन्य फलों से तैयार की गई मिठाइयां खास आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा दूसरे राज्यों के किसान उत्पादन संगठनों से मंगवाई गई खाद्य सामग्री भी मेले में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। इस पहल से स्थानीय किसानों और समूहों को अपने उत्पादों के लिए नियमित बाजार मिलने के साथ ग्राहकों को भी स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए अलग-अलग उत्पाद एक ही जगह उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: चतुर्थी पर श्री गणेश स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी भक्तों की भीड़

30 Sep 2026

कानपुर: प्रतिबंधित मांस मिलने का आरोप, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने जूही थाने का घेराव कर किया हंगामा

30 Sep 2026

कानपुर: बालाजीपुरम में भरा बाढ़ का पानी, आवागमन के लिए लोगों ने बनाया आनोखा रास्ता

29 Sep 2026

कानपुर: गोपालापुरम में जलभराव से जूझ रहे लोग, नाव से आवागमन करने को मजबूर हुए लोग

29 Sep 2026

बागपत: साध्वी प्राची बोलीं- अवैध मदरसे और मजारों पर चलाया जाए बुलडोजर

29 Sep 2026
विज्ञापन

रुड़की: हिंदू रक्षा दल के जिला अध्यक्ष को गोली मारी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

29 Sep 2026

कर्णप्रयाग: महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने गंगा आरती में लिया भाग, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

29 Sep 2026
विज्ञापन

सदन की बैठक में कौशलपुरी मंडल अध्यक्ष विवाद में महापौर बोलीं- कार्यालय से गायब हुईं फाइलें

29 Sep 2026

एलपीयू हिंसा की ग्राउंड रिपोर्ट: आगजनी और तोड़फोड़ इत्तेफाक नहीं

कानपुर: दीदी मां मंदाकिनी ने कहा- जेन जी को रामकथा कथा से जोड़ें, सुसंस्कार दें

29 Sep 2026

VIDEO: आलू व्यापारी से बदमाशों ने की लूट, लोहे की रॉड से किया हमला

29 Sep 2026

एमबीपीजी चुनाव बवाल: आर्यन बेलवाल आगे...धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र, कालेज गेट पर प्रदर्शन; पुलिस ने की लाठीचार्ज

29 Sep 2026

टिहरी: छात्र संघ चुनाव के बाद भिड़े दो गुट, दुकानदार को पीटा

29 Sep 2026

पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर पलवल में सेवा संकल्प अभियान

29 Sep 2026

कानपुर: एलिवेटेड पुल पर केमिकल ड्रम से लदा ट्रक पलटा, सड़क पर फैला केमिकल

29 Sep 2026

Saharanpur: मुलाना गए थे दवाई लेने, रास्ते में मिली बेटी के मेडल की खबर: पिता

29 Sep 2026

पलवल में सेवा संकल्प अभियान: नुक्कड़ नाटकों से दिए राष्ट्र निर्माण के संदेश

29 Sep 2026

पांच खेल नर्सरियां बंद होने के बाद 32 की फिर होगी जांच

29 Sep 2026

फैक्टरी में घुसे बदमाशों ने चौकीदार दंपती से मारपीट कर लूटा, तीन गिरफ्तार

29 Sep 2026

समैन: एशियन गेम्स में एथलीट पूजा ने जीता कांस्य पदक, सीएम ने दी बधाई

29 Sep 2026

सोनीपत: रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

29 Sep 2026

फरीदाबाद: बोरवेल में गिरी बच्ची के मामले में गोल्डी ब्रेजा ने की एफआईआर दर्ज कर जांच की मांग

29 Sep 2026

Meerut: तीन महीने से जलभराव में खड़ी गन्ने की हजरों हेक्टेयर फसल प्रभावित

29 Sep 2026

Meerut: अधूरा नाला बना किसानों की मुसीबत, खेतों में जलभराव से फसल बर्बाद

29 Sep 2026

Meerut: सरधना-बिनौली मार्ग पर गढ्ढों और जलभराव का जायज़ा लेने पहुंचे बागपत सांसद, अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराज़गी

29 Sep 2026

कानपुर: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोग घायल

29 Sep 2026

Meerut: हंगामे के बीच पालिका बोर्ड बैठक समाप्त, सभासदों ने चेयरपर्सन पर लगाए आरोप, युवक के पर्चे फेंकने पर बढ़ा विवाद, कर्मचारियों से हाथापाई

29 Sep 2026

कानपुर: मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

29 Sep 2026

कानपुर: कृष्णापुरम में पसरा अंधेरा, हादसे का खतरा

29 Sep 2026

कानपुर: गांधी जी पर बनी 12 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की हुई स्क्रीनिंग, सीएसजेएमयू में हुआ आयोजन

29 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed