{"_id":"68a2e4c989ab4a1a5404be4c","slug":"video-cpim-delegation-met-the-executive-engineer-of-water-power-department-regarding-their-demands-2025-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: मांगों को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता से मिला माकपा का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: मांगों को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता से मिला माकपा का प्रतिनिधिमंडल
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का एक प्रतिनिधिमंडल जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता मंडी मिला और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि मंडी शहर में लगभग एक वर्ष से शहरवासियों को पानी के बिल नहीं दिए जा रहे हैं और अभी कुछ वार्डों में तीन-तीन महीने के बल दिए जा रहे हैं। जोकि बढ़ी हुई दरों के हिसाब से दिए जा रहे हैं। यह फैसला आम जनता विरोधी है। कुछ जगह बिना मीटर रीडिंग के भी बिल थमा दिए जा रहे हैं। माकपा का कहना है कि प्रदेश सरकार बड़ी हुई दरों को वापस लिए जाए। पानी के बिल पहले की भांति हर दो महीने में लिया जाए ताकि शहरवासियों को सुविधा हो सके। अभी भी दिसंबर 2024 तक का कुछ जगहों पर बल दिया गया है। अगस्त खत्म होने वाला है, परंतु इस वर्ष का कोई भी बिल अभी तक विभाग देने में नाकामयाब रहा है, जिस कारण लोगों के अत्यधिक बल आ रहे हैं। जल शक्ति अधिशासी अभियंता मंडी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि शेष बिलों को भी जल्द ही दिया जाएगा। यदि विभाग व सरकार समय पर उपरोक्त मांगों का हल नहीं करती है तो आने वाले समय में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, अन्य जन संगठन और शहर की आम जनता के साथ मिलकर शहर में एक उग्र आंदोलन चलेगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और विभाग की होगी। इस अवसर पर पार्टी लोकल कमेटी सचिव सुरेश सरवाल, वीना वैद्य, रमेश गुलरिया, गोपेंद्र कुमार, रीना, दीपक कुमार, कांशी राम,प्रवीन, मनीराम,दीपक शर्मा इत्यादि ने हिस्सा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।