Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
An eight-month wait—Sia’s family expresses their anguish as the sentencing hearing is postponed for a second time.
{"_id":"6b0a88856db0260b490992ed","slug":"video-an-eight-month-wait-sias-family-expresses-their-anguish-as-the-sentencing-hearing-is-postponed-for-a-second-time-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: आठ महीने का इंतजार, दूसरी बार टली सजा की सुनवाई तो छलका सिया के परिवार का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: आठ महीने का इंतजार, दूसरी बार टली सजा की सुनवाई तो छलका सिया के परिवार का दर्द
आठ महीने से अपनी बेटी सिया को इंसाफ दिलाने की आस लगाए बैठे परिवार के लिए 7 दिसंबर की अगली तारीख किसी गहरे जख्म से कम नहीं रही। दूसरी बार सजा की सुनवाई टलने की खबर ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया। जिस दिन का इंतजार परिवार सुबह से कर रहा था, उस दिन फिर हाथ में सिर्फ अगली तारीख आई। अदालत के फैसले की उम्मीद में फोन पर टकटकी लगाए बैठे परिजनों की आंखें नम हो गईं और उनके दिल में जमा दर्द जुबां पर आ गया। सिया की मां रक्षा देवी ने भावुक होते हुए कहा कि आखिर सजा सुनाने में इतनी देरी क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि जितनी देरी से फैसला होगा, दोषी को फांसी मिलने की उनकी उम्मीद उतनी ही बढ़ती जा रही है। उन्होंने दो टूक कहा कि उन्हें अब कोई दूसरा फैसला नहीं सुनना, उनकी मांग सिर्फ फांसी की सजा है। वह पहले भी फांसी की मांग कर चुकी हैं और आगे भी इसके लिए अपील करती रहेंगी।
सिया की ताई मीना देवी भी इस देरी से बेहद आहत नजर आईं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बार-बार अगली तारीख क्यों दी जा रही है। वहीं सिया की चाची कुसुम लता रोते हुए अपनी पीड़ा नहीं रोक पाईं। उन्होंने कहा कि आज भी उनके बच्चे के मामले में फैसला नहीं हुआ। परिवार ने कर्ज उठाकर बच्चों को पाला और जिंदगी भर मेहनत की, लेकिन आज उन्हें न्याय के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि मेडिकल जांच या बीमारी की आड़ में फैसले को आगे न बढ़ाया जाए और दोषी को फांसी की सजा मिले। परिवार का दर्द अब एक ही सवाल में सिमट गया है आखिर सिया को इंसाफ कब मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।