{"_id":"676ab51f78a3d5a45f02963a","slug":"told-students-how-to-give-cpr-mandi-news-c-90-1-mrt1064-143684-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विद्यार्थियों को बताया सीपीआर देने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विद्यार्थियों को बताया सीपीआर देने का तरीका
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:09 AM IST
Link Copied
बैहना (मंडी)। आपदाओं के प्रति हम कितने जागरूक हैं, आपदा के समय कैसे बच सकते हैं, इसके बारे में सभी को जागरूक होना चाहिए। सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम में राजकीय उच्च विद्यालय बैहना में विद्यार्थियों और लोगों को संबोधित करते एसडीआरएफ टीम के सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह ने यह बात कही। एसडीआरएफ टीम के सदस्यों रमेश कुमार, ललित, अनुज नेगी, कुलभूषण, हेमराज, विक्रांत, नागराज, संजय कुमार, दीपक और हेमराज ने विद्यर्थियों और लोगों को भूकंप आने पर कैसे बचें, फर्स्ट एड कैसे देनी है, गले में कुछ फंस जाए तो उसे कैसे निकालना है, के बारे जागरूक किया। इस दौरान हार्ट अटैक आने पर सीपीआर कैसे दी जाती है, के भी टिप्स प्रदान किए। पार्षद कृष्ण भानू ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्य में भी छात्र अपना योगदान दें। एसडीआरएफ टीम की ओर से चलाया जा रहा आपदा जागरूकता कार्यक्रम बेहतरीन पहल है जिससे लोग जागरूक होंगे। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल रणजीत सिंह, एसएमसी प्रधान कन्हैया राव सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।