Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Maheshwar Singh has become the president of the Panchayati Raj Mahasangh for the Sadar block.

Mandi News: पंचायती राज महासंघ सदर ब्लॉक के अध्यक्ष बने महेश्वर सिंह

Sun, 15 Nov 2026 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Maheshwar Singh has become the president of the Panchayati Raj Mahasangh for the Sadar block.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिला मुख्यालय मंडी में रविवार को पंचायती राज महासंघ सदर ब्लॉक की बैठक में कटौला पंचायत के प्रधान महेश्वर सिंह को सर्वसम्मति से सदर ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में सदर ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों के प्रधानों ने भाग लिया और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें ओमावती (शिवाबदार), लाभ सिंह (नवलाय), भावना कुमारी (द्रुवल) और लेखराम (रन्धाड़ा) को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कमला देवी (तान्दी) को महासचिव, प्रवीण मेहता (मांथला) को कोषाध्यक्ष, होशियार सिंह (कुटाहर) को सचिव और स्नेहलता (जठेड़) को सह सचिव चुना गया है।
विज्ञापन

चर्चा के दौरान पंचायत प्रधानों ने प्रशासनिक अड़चनों, दैनिक कामकाज में आने वाली दिक्कतों और अपने अधिकारों पर खुलकर विचार साझा किए। महासंघ का मुख्य उद्देश्य सभी पंचायत प्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाकर उनकी समस्याओं और मांगों को सरकार व संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने संगठन को मजबूत करने, आपसी तालमेल बेहतर बनाने और पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों के लिए पूरी एकजुटता के साथ काम करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed