Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hamirpur handed a crushing 5-0 defeat to Bilaspur, while Una defeated Kullu 6-0.

Mandi News: हमीरपुर ने बिलासपुर को 5-0 और ऊना ने कुल्लू को 6-0 से दी करारी शिकस्त

Sun, 15 Nov 2026 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur handed a crushing 5-0 defeat to Bilaspur, while Una defeated Kullu 6-0.
राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए 6 लीग मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा। प्रतियोगिता के दौरान कुल छह मैच खेले गए, जिनमें विभिन्न जिलों की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। दिन के मुकाबलों में सिरमौर, सोलन, किन्नौर, हमीरपुर, ऊना और चंबा की टीमों ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला डीएफए सिरमौर और डीएफए चंबा के बीच खेला गया। इसमें सिरमौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंबा को 3-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में डीएफए सोलन ने एकतरफा खेल दिखाते हुए डीएफए मंडी-2 को 5-1 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में डीएफए किन्नौर और डीएफए मंडी-1 के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। इस रोमांचक मैच में किन्नौर की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की।
विज्ञापन


चौथे मुकाबले में डीएफए हमीरपुर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए डीएफए बिलासपुर को 5-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं, पांचवें मुकाबले में डीएफए ऊना की टीम पूरी तरह हावी रही। ऊना ने शानदार खेल दिखाते हुए डीएफए कुल्लू को 6-0 से हराया और बड़ी जीत अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का छठा और अंतिम मुकाबला डीएफए सोलन और डीएफए चंबा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चंबा की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद 2-1 से जीत दर्ज की। मैच के अंतिम क्षणों में सोलन के एक खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद टीम को पेनाल्टी मिली, जिसे सोलन के खिलाड़ियों ने गोल में तब्दील कर दिया। हालांकि, टीम इस गोल के बावजूद मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो सकी।

जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष ने बताया कि पड्डल मैदान में खेले गए मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में भाग ले रही विभिन्न जिलों की टीमें खिताब अपने नाम करने के लिए पूरा दमखम लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed