{"_id":"68fddd01f8aeef83980d7822","slug":"video-more-than-650-runners-participated-in-the-manali-marathon-running-all-the-way-to-gulaba-2025-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Manali: मनाली मैराथन में 650 से अधिक धावकों ने लिया भाग, गुलाबा तक लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manali: मनाली मैराथन में 650 से अधिक धावकों ने लिया भाग, गुलाबा तक लगाई दौड़
पर्यटन के विकास, ग्रीन मनाली क्लीन मनाली और स्वास्थ्य फिटनेस का संदेश देने के लिए मनाली में सैकड़ों धावक दौड़े। रविवार सुबह मनाली मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें 650 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न प्रदेशों से आए धावकों के साथ विदेशी धावकों ने भी दौड़ लगाई। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने मालरोड़ में हरी झंडी दिखाकर मैराथन का आगाज किया। प्राकृतिक आपदा के दंश झेलने के बाद 2023 में मनाली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया था। इस साल तीसरी मैराथन का आयोजन हुआ। हिमालयन एकस्ट्रीम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में 650 से अधिक लोगों ने भाग लिया। मालरोड मनाली से पांच वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिता में देश-विदेश के धावक भी भागीदार बने। मैराथन में 12 साल से लेकर 60 वर्ष तक के धावकों ने भाग लिया। इसमें रूस, इस्राइल और अमेरिका के लोगों ने भाग लिया। गुलाबा के लिए होने 42 किलोमीटर लंबी मैराथन सुबह भोर होते ही शुरू कर दी गई थी। अन्य मैराथन सुबह 7:00 बजे से शुरू हुईं। आयोजक पिंटू ने बताया कि रन फॉर फन, एक किलोमीटर, पांच किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 25 किलोमीटर के साथ ही 42 किलोमीटर की हाफ मैराथन हुई। इसके अलावा कुलंग, गौशाल, नेचर पार्क ओल्ड मनाली और सर्किट हाउस तक भी विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिता हुई। इस दौरान एसडीएम रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।