फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Dussehra Old Traditions and Changes According to Elders

बुजुर्गों की जुबानी, कुल्लू दशहरा की कहानी: कभी घर से राशन और बिस्तर लेकर आते थे देव समाज के लोग

Fri, 23 Oct 2026 09:45 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:45 AM IST
Kullu Dussehra Old Traditions and Changes According to Elders
ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला कुल्लू दशहरा उत्सव यूं ही अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नहीं पहुंचा है। इस सफर में उत्सव ने कई उतार-चढ़ाव और बदलाव देखे हैं। आज जहां उत्सव में सुविधाएं बढ़ी हैं और लोगों की भागीदारी में इजाफा हुआ है, वहीं पुराने समय को याद करने वाले बुजुर्गों का मानना है कि इसके पारंपरिक स्वरूप और देव संस्कृति को संरक्षित रखने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचे 70 से 85 वर्ष तक के बुजुर्गों के अनुसार, एक समय ऐसा भी था जब देव समाज के लोग अपनी देव परंपराओं का निर्वहन करने के लिए घरों से राशन और बिस्तर लेकर आते थे। खुले आसमान के नीचे रहकर देव परंपराओं का निर्वहन किया जाता था। उस समय देवी-देवताओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम थी और उत्सव में भीड़ भी कम रहती थी। समय के साथ सरकारी सहायता और सुविधाएं बढ़ीं। देवी-देवताओं की भागीदारी में भी इजाफा हुआ। बुजुर्ग इसे देव संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में सकारात्मक कदम मानते हैं, लेकिन उनका कहना है कि बदलते पहनावे, कम होते पारंपरिक संस्कारों और आधुनिक कार्यक्रमों के बढ़ते प्रभाव से उत्सव की मूल सांस्कृतिक पहचान प्रभावित हो रही है। बंजार के 85 वर्षीय सत्य देव नेगी का कहना है कि देवी-देवताओं और हारियानों को सरकार की ओर से सुविधाएं मिलना अच्छा कदम है। हालांकि, देव संस्कृति में पारंपरिक संस्कार कम होते जा रहे हैं और इस पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पहले देवता के पास आशीर्वाद लेने जाने वाला प्रत्येक व्यक्ति टोपी पहनता था। इस तरह के पारंपरिक तौर-तरीके अब कम दिखाई देते हैं। उनके अनुसार, सुविधाओं के साथ देव संस्कृति से जुड़े संस्कारों को भी बनाए रखना जरूरी है। सैंज घाटी के लीलाधर, जिनकी उम्र 70 वर्ष है, ने बताया कि वह पहली बार करीब 20 वर्ष की उम्र में कुल्लू दशहरा उत्सव में आए थे। तब और अब के उत्सव में काफी अंतर आ गया है। उनके अनुसार, पहले सुविधाएं कम थीं और लोग मुख्य रूप से देव संस्कृति से जुड़े होने के कारण उत्सव में भाग लेने आते थे। इस वजह से भीड़ भी कम रहती थी। अब सुविधाएं बढ़ने के कारण अधिक लोग उत्सव में पहुंचते हैं। यह बदलाव उत्सव की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। डोभी के खीम दास ने बताया कि उन्हें कुल्लू दशहरा उत्सव देखते हुए 50 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। पुराने समय में रथयात्रा और जलेब जैसी देव परंपराएं उत्सव का प्रमुख हिस्सा हुआ करती थीं। उन्होंने बताया कि देव शिविरों के बाहर लोग रातभर पारंपरिक नाटी लगाते थे। अब पहले जैसी परंपरागत नाटी कम दिखाई देती है और उसकी जगह आधुनिक कार्यक्रमों ने ले ली है। उनके अनुसार, उत्सव के पारंपरिक सांस्कृतिक स्वरूप को बनाए रखने की जरूरत है। जिभी के तेजा सिंह का कहना है कि कुल्लू दशहरा अब धीरे-धीरे भीड़ का उत्सव बनता जा रहा है। पहले यह पारंपरिक संस्कृति के निर्वहन का प्रमुख केंद्र हुआ करता था, लेकिन अब परंपरागत संस्कृति में कमी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले देव समाज के लोगों को अपने घरों से खाने-पीने का सामान और सोने के लिए बिस्तर लाने पड़ते थे। अब सरकारी सहायता और सुविधाओं के कारण उनके लिए व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं, जो सकारात्मक बदलाव है। सीस के चुन्नी लाल ने कहा कि सरकारी सहयोग से देव समाज के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिली हैं, जो सुखद बात है। हालांकि, इसके साथ यह सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि कुल्लू दशहरा उत्सव की मूल संस्कृति प्रभावित न हो। बुजुर्गों की राय में, कुल्लू दशहरा उत्सव की पहचान केवल बढ़ती भीड़ और आधुनिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है। इसकी असली पहचान देव परंपराओं, पारंपरिक पहनावे, लोकनाटी और देव समाज से जुड़े संस्कारों में है। इसलिए उत्सव के विकास के साथ इन परंपराओं को संरक्षित रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: आदर्श भारतीय सांस्कृतिक उत्थान समिति द्वारा 1100 शिक्षकों का किया गया सम्मान

23 Oct 2026

अफसरों की नाक के नीचे बदहाल शिक्षा व्यवस्था: एबीएसए कार्यालय से 50 मीटर दूर स्कूल में मूलभूत सुविधाएं शून्य

23 Oct 2026

Video: 300 हादसों के बाद भी नहीं चेत रहे लोग, पुलिस अधिकारियों ने की ये अपील

22 Oct 2026

VIDEO: मरीजों के प्रति संवेदनहीनता दूर करने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

22 Oct 2026

VIDEO: जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने दाऊजी महाराज के किए दर्शन

22 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: दीपावली पर घरों को नया रंग-रूप देने की तैयारी, पेंट्स बाजार में बढ़ेगी रौनक

22 Oct 2026

VIDEO: रामलीला में श्रीराम-सुग्रीव मित्रता की लीला का मंचन

22 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: व्यापार मंडल ने कर अधिकारियों संग की बैठक

22 Oct 2026

VIDEO: कार्तिक नियम सेवा के पहले दिन ठाकुर राधादामोदर ने मयूर श्रृंगार में दिए दर्शन

22 Oct 2026

वीडियो: चंपावत में डीएम मनीष कुमार बने छात्राओं के शिक्षक

22 Oct 2026

वीडियो: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आगाज, 277 मुक्केबाज ले रहे हैं भाग

22 Oct 2026

वीडियो: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकना वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता

22 Oct 2026

चंपावत में रामलीला: सूर्पणखा नासिका छेदन और सीता हरण के प्रसंगों ने मोहा दर्शकों का मन

22 Oct 2026

कानपुर: भरत मिलाप शोभायात्रा में अराजक तत्वों ने की गाली-गलौज, आठ आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

22 Oct 2026

झाबुआ: विकासखंड शिक्षा अधिकारी के लिए ले रहा था दस हजार की रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगेहाथों दबोचा

22 Oct 2026

अलीगढ़ में हॉर्न विवाद में ऑडी कार ने बाइक चालक कुचला, मौत

22 Oct 2026

दिल्ली हाफ मैराथन में नोएडा के 90 पूर्व सैनिकों ने जीती रनरअप ट्रॉफी

22 Oct 2026

नोएडा एलिवेटेड रोड का एक हिस्सा बंद, दिनभर जाम से जूझे शहरवासी

22 Oct 2026

अयोध्या: वजीरगंज में निकली राम बरात, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

22 Oct 2026

CM Saini Interview: दिल्ली प्रोटेस्ट से लेकर पंजाब चुनाव तक...सीएम सैनी ने हर सवाल का बेबाकी से दिया जवाब

22 Oct 2026

VIDEO: अवैध टेलीकाम एक्सचेंज का पर्दाफाश, मैनेजर सहित दो गिरफ्तार

22 Oct 2026

VIDEO: आरओबी निर्माण से थमी ट्रेनों की रफ्तार, 20 किमी की गति से चली ट्रेनें

22 Oct 2026

VIDEO: आगरा में ईदगाह आरओबी के जल्द निर्माण की मांग, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

22 Oct 2026

VIDEO: एटा में सराफा से लूट, आभूषणों से भरा बैग और नकदी ले गए बदमाश

22 Oct 2026

लोनी में बाइक सवार बदमाशों में युवक की गोली मारकर हत्या की

22 Oct 2026

कानपुर: अरमापुर मेले में चलते-चलते पलटा जीरो ग्रेविटी झूला, मचा हड़कंप

22 Oct 2026

लखनऊ: ऐशबाग रामलीला मैदान से निकली नगर शोभा यात्रा, मुस्लिम महिलाएं भी देखने पहुंचीं

22 Oct 2026

लखनऊ: बढ़ती भीड़ देख खुले गन्ना संस्थान के ताले, शुक्रवार को होनी है महापंचायत

22 Oct 2026

अलीगढ़ के रसलगंज में पैसों पर विवाद, तीन हिरासत में

22 Oct 2026

बहन की डोली उठाने पैरोल पर घर आया सलीम, पुलिस का सख्त पहरा, देखने वालों की उमड़ी भीड़

22 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed