Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Kullu News
›
International Kullu Dussehra: Spectacular global dance performances, drone shows, and laser shows to be the main attractions.
{"_id":"6ab527c9195a20044708a69d","slug":"video-international-kullu-dussehra-spectacular-global-dance-performances-drone-shows-and-laser-shows-to-be-the-main-attractions-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: भव्य ग्लोबल नृत्य, ड्रोन एवं लेजर शो होंगे आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: भव्य ग्लोबल नृत्य, ड्रोन एवं लेजर शो होंगे आकर्षण का केंद्र
विधायक एवं अध्यक्ष दशहरा कमेटी इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27 अक्तूबर तक किया जाएगा। इस वर्ष यह प्रयास किए जा रहे हैं कि बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों की इसमें सहभागिता हो। इस बार एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारतीय और विदेशी संस्कृति का मिश्रण प्रस्तुत किया जाएगा तथा इसे ग्लोबल नृत्य के रूप में डिजाइन करके प्रस्तुत किया जाएगा। हर वर्ष की भांति अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव इस आयोजन का मुख्य आकर्षण है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के रंगारंग लोक नृत्यों के साथ-साथ विभिन्न राज्यों की संस्कृति को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह बात विधायक एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर ने अटल सदन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा की 17वीं शताब्दी से चली आ रही कुल्लू दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा की झलक पुरे विश्व स्तर दिखाई दे इसके लिए पूरा प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू में लगभग 365 स्थानीय देवी-देवता निवास करते हैं। इसलिए इस भूमि को देवभूमि के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के आयोजन के लिए सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण भेजा जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।