{"_id":"6a8c0ae7396835fde60cdc97","slug":"video-hrtc-pensioners-700-crore-dues-surendra-sood-protest-september-1-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: एचआरटीसी पेंशनरों की 700 करोड़ की देनदारियां, सुरेंद्र सूद बोले- भुगतान में सरकार कर रही आनाकानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: एचआरटीसी पेंशनरों की 700 करोड़ की देनदारियां, सुरेंद्र सूद बोले- भुगतान में सरकार कर रही आनाकानी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:42 PM IST
एचआरटीसी पेंशनरों की करीब 700 करोड़ रुपये की लंबित देनदारियों के भुगतान को लेकर एक बार फिर सरकार पर सवाल उठे हैं। एचआरटीसी पेंशनर नेता सुरेंद्र सूद ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की देनदारियों का भुगतान करने में आनाकानी कर रही है।
सुरेंद्र सूद ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन एरियर के भुगतान की घोषणा की गई है। ऐसे में एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित एरियर के भुगतान को लेकर भी सरकार को स्पष्ट घोषणा करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से अपनी हक की राशि मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पेंशनरों की विभिन्न देनदारियां लंबित होने से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर लंबित राशि का जल्द भुगतान करना चाहिए।
सुरेंद्र सूद ने बताया कि एचआरटीसी पेंशनरों की विभिन्न मांगों को लेकर 1 सितंबर को मानसून सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पेंशनरों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और उन्हें लंबित देनदारियों का भुगतान कर राहत प्रदान की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।