फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple season draws to a close; traders from Punjab and Haryana head back home.

Kullu News: सेब सीजन सिमटा, पंजाब और हरियाणा के कारोबारियों ने पकड़ा वापसी का रास्ता

Thu, 29 Oct 2026 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 29 Oct 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
Apple season draws to a close; traders from Punjab and Haryana head back home.
कुल्लू। जिले की सब्जी मंडियों में अब सन्नाटा पसरने लगा है। जून-जुलाई में देश के अलग-अलग हिस्सों से कारोबारियों के पहुंचने के साथ शुरू हुआ सेब कारोबार अक्तूबर के अंत तक पूरी तरह सिमट गया है।
विज्ञापन

हालांकि अक्तूबर की शुरुआत से ही मंडियों में सेब की आमद कम होने लगी थी, जो अब महीने के अंत तक पूरी तरह बंद हो गई है। ऐसे में मंडियों में रौनक कम हो गई है और सेब खरीदने के लिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से पहुंचे कारोबारियों, आढ़तियों और लदानियों ने भी वापसी की राह पकड़ ली है।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में भुंतर, बंजार, खेगसू, बंदरोल, शाट, पतलीकूहल, चौरी बिहाल, निरमंड और जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार में कुल नौ सब्जी मंडियां हैं। इनमें सेब कारोबार के लिहाज से बंदरोल सब्जी मंडी पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पतलीकूहल सब्जी मंडी दूसरे और आउटर सिराज क्षेत्र की खेगसू सब्जी मंडी तीसरे स्थान पर रही। सीजन के दौरान इन मंडियों में बाहरी राज्यों से आए कारोबारियों ने सेब की खरीद की और उसे विभिन्न बाजारों तक पहुंचाया।
12 लाख से अधिक पेटियां मंडियों में पहुंचीं
जिलेभर की सब्जी मंडियों में इस सीजन के दौरान 12 लाख से अधिक पेटियां पहुंचीं। इनमें सबसे अधिक 4.46 लाख से अधिक पेटियां बंदरोल सब्जी मंडी में पहुंचीं। वहीं, पतलीकूहल सब्जी मंडी में 3.68 लाख से अधिक और खेगसू सब्जी मंडी में 2.57 लाख पेटियां पहुंचीं। सेब कारोबार सबसे पहले खेगसू सब्जी मंडी में सिमटा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य मंडियों में भी सेब की आमद कम होती गई और अब सीजन पूरी तरह संपन्न हो गया है। मंडियों में सेब की आवक बंद होने के बाद कारोबारियों ने भी अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है।
अनार और जापानी पहुंच रहे
सेब कारोबारी अमर सिंह, विनोद कुमार और राम प्रकाश का कहना है कि जिले में सेब सीजन पूरी तरह सिमट चुका है और मंडियों में सेब आना बंद हो गया है। जिन मंडियों में अनार और जापानी फल पहुंच रहे हैं, वहां ही कुछ चहल-पहल बनी हुई है।



सेब सीजन पूरी तरह सिमट गया है। एपीएमसी की ओर से बागवानों को सब्जी मंडियों में तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थीं, जिसके चलते मंडियों में अच्छी मात्रा में सेब पहुंचा है। -दीक्षित जरियाल, सचिव, एपीएमसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed