{"_id":"65d2f6e0cb599da9ae0b8217","slug":"video-heavy-snowfall-in-upper-areas-of-kullu-and-lahaul-spiti-atal-tunnel-closed-for-traffic","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, अटल टनल आवाजाही के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी, अटल टनल आवाजाही के लिए बंद
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी जारी है। कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम के करवट बदलने के बाद कुल्लू के ऊंचे इलाकों व लाहौल घाटी में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। मौसम के बदले तेवरों से जिले में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। लाहौल घाटी के रिहायशी इलाकों में यह साल की दूसरी बर्फबारी हुई है। धुंधी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सड़क की स्थिति किसी भी प्रकार के वाहनों के लिए उपयुक्त नहीं है। इसलिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी आदेशों तक सोलंग बैरियर से अटल टनल रोहतांग की ओर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।